DA Hike : 1 करोड़ कर्मचारियों को मकर संक्रांति का तोहफा, सैलरी में होगी तगड़ी बढ़ौतरी
DA Hike Latest Update : केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार डीए को बढ़ाया जाता है। इसमें पहली बढ़ौतरी 1 जनवरी को होती है तो वहीं दूसरी बढ़ौतरी जुलाई माह में की जाती है। हाल ही में एक बड़ा अपडेट (DA Hike News) सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि सरकार द्वारा 1 करोड़ कर्मचारियों को मकर संक्रांति पर तोहफा दिया जाएगा। इस दौरान उनकी सैलरी में तगड़ी बढ़ौतरी की जाने वाली है।
HR Breaking News-(DA Hike in Jan 2026) नए साल की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। ये अपडेट कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में डीए (DA hike latest Update) को लेकर एक ताजा खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक मकर संक्रांति से पहले लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। इस बार डीए में तगड़ी बढ़ौतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जारी बड़ा अपडेट-
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि 1 जनवरी, 2026 से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (DR Hike) में 2 प्रतिशत तक की बढौतरी दर्ज की जा सकती है। इसकी वजह से कर्मचारियों को तगड़ा लाभ हो सकता है। फिलहाल डीए 58 प्रतिशत तक है। बढ़ौतरी होने के बाद डीए को 60 प्रतिशत तक कर दिया जाएगा। कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ये बढ़ौतरी मासिक वेतन और पेंशन (Pension Hike) भुगतान दोनों में अधिक आय के रूप में दिखाई देने वाली है। आर्थिक रूप से, इसकी वजह से सेवारत कर्मचारियों को तुरंत लाभ मिलेगी और रिटायर होने वालों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ होगा। इस वजह से ये बदलाव किया गया है।
ACPI के आंकड़े जारी-
इस महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी की मुख्य वजह नवंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रहा था। बता दें कि ये इंडेक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो (ACPI Index Data) द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया था। जारी किये गए नए आंकड़ों के मुताबिक सूचकांक में 0.5 अंक की बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। इसके बाद ये आंकड़ा 148.2 प्रतिशत पर जा सकता है। इसकी मदद से ये पता चल रहा है कि पिछले 12 महीनों का औसत डीए (Total DA Hike Last Year) और डीआर स्तर 60 प्रतिशत के आसपास स्थिर बना रह सकता है। ये आंकड़े कर्मचारियों और पेशेवरों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी की ओर साफ तौर पर संकेत कर रहे हैं।
पिछले कुछ महीनों में ये था ACPI का आंकड़ा-
7वें वेतन आयोग के तहत DA की गणना 261.42 बेस इंडेक्स से और पिछले 12 महीनों के औसत के हिसाब से की जाती है। बता दें कि नवंबर 2025 में DA (DA Calculation) 59.93 प्रतिशत तक जा सकता है। इसका मतलब है कि ये प्रभावी रूप से लगभग 60 प्रतिशत तक कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़े भी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।
जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 58.53 प्रतिशत पर था। इसके बाद अगस्त 2025 में 58.94 प्रतिशत, सितंबर 2025 में 59.29 प्रतिशत और अक्टूबर 2025 (DA Hike in october 2025) में 59.58 प्रतिशत और नवंबर 2025 में 59.93 प्रतिशत तक कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2025 में DA आसानी से 60 प्रतिशत तक जा सकता है। ये सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों को पक्की उम्मीद और राहत दे रहा है।
दिसंबर 2025 में इतना होगा AICPI-IW इंडेक्स-
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स के स्थिर रहने की संभावना लगाई जा रही है। अगर इंडेक्स 148.2 पर स्थिर रहता है तो DA 60.34 प्रतिशत तक जा सकता है। अगर इंडेक्स बढ़कर 150.2 तक हो जाता है तो फिर DA (DA Hike) 60.53 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। अगर इंडेक्स गिरकर 146.2 प्रतिशत तक हो जाता है तो फिर DA 60.15 प्रतिशत होगा। भारत सरकार DA को पूर्णांक में बदलती है, इस वजह से ये 60.00 प्रतिशत और 60.99 प्रतिशत के बीच किसी भी प्रतिशत (January 2026 DA Hike) तक किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर इसको 60 प्रतिशत करने का ऐलान है। इसका मतलब है कि फिलहाल डीए 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत तक 2 प्रतिशत तक की बढ़त लगभग तय मानी जा रही है।
इस दिन होगी डीए में बढ़ोतरी की घोषणा-
बता दें कि डीए में संशोधन 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। हालांकि खासतौर पर आधिकारिक घोषणा में थोड़ी देरी से जारी की जाती है। पिछले डीए संशोधनों के रुझानों पर नजर डाले तो सरकार मार्च या अप्रैल 2026 में संशोधित डीए का ऐलान (DA Hike Latest Update) कर सकती है। इस घोषणा के बाद, डीए बढ़ोतरी का बकाया कर्मचारियों को जनवरी 2026 से दे दिया जाएगा। इसकी वजह से उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने वाला है। इसकी वजह से कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलने वाली है।
इस वजह से जरूरी है डीए वृद्धि-
बता दें कि 1 जनवरी, 2026 से 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का चक्र शुरू हो गया है। इस वजह से ये संशोधन ऐतिहासिक दृष्टि से काफी ज्यादा जरूरी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। नए वेतन आयोग (new pay commission) के लागू होने पर, मौजूदा महंगाई भत्ता मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाएगा। नई संरचना के तहत महंगाई भत्ता की गणना शून्य से शुरू की जाने वाली है। इसका मतलब है कि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत गणना किया जाने वाला 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के दौरान एक प्रमुख इंडेक्स बनने वाला है। इसक प्रभाव नए वेतन पुनर्गठन, फैक्टर्स और पूरे वेतन स्ट्रचर पर पड़ने वाला है।
कर्मचारियों को ये हैं उम्मीदें-
अगर 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया जाता है तो फिर मौजूदा वेतन में कुछ वृद्धि दर्ज की जाने की वजह से मासिक वेतन में तुरंत लाभ होने वाला है। रिटार्ड कर्मचारियों के लिए, ये पेंशन (Pension Hike) भुगतान के रूप में आय में उल्लेखनीय बढ़ौतरी देने वाली है। रिटेल महंगाई के बावजूद, डीए वृद्धि कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने वाली है। उनकी खर्च करने की क्षमता को बढ़ाएगी। इस गणना से पता चल रहा है कि जनवरी 2026 से डीए (January 2026 DA Hike) का 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इससे ये हाल के वर्षों में सबसे अधिक ध्यान से देखे जाने वाले डीए संशोधन बन गया है। ये कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियो, रिटायर्ड सरकार के वित्तीय प्रबंधन के लिए एक बेहतर दिशानिर्देश के रूप में काम करने वाला है।
