DA Hike : लो जी... 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाले आंकड़े सामने आ गए हैं। कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता एक अहम हिस्सा होता है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के परिवार वालों को भी सीधा-सीधा लाभ होगा।
HR Breaking News (DA Hike Update) केंद्र सरकार की ओर से हर 6 महीने में संशोधित किए जाने वाले महंगाई भत्ते में एक बार फिर से संशोधन का समय आ गया है। सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम संशोधन किया जाना है। कर्मचारियों के लिए यह संशोधन (DA revised) बहुत मायने रखता है। इस बार 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है।
फिलहाल क्या चल रहा है महंगाई भत्ता
फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% चल रहा है। सरकार की ओर से 1 जनवरी 2025 से लागू किया गया था। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए पिछले महंगाई भत्ते (DA) में निराशा हाथ लगी थी। कर्मचारियों को तीन से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया जाने की उम्मीद थी, जबकि सरकार की ओर से 2% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े मायने रखते हैं। यह श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने जारी किए जाते हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि देश में महंगाई बढ़ी है या कम हुई है।
यह कर्मचारियों की वस्तुओं पर लागत के हिसाब से निकल जाते हैं। फिलहाल 6 महीने की औसत के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी को डिसाइड किया जाएगा।
3 महीने से बढ़ते आ रहे हैं आंकड़े
महंगाई दर के आंकड़े लगातार 3 महीने से बढ़ते आ रहे हैं। पिछले 3 महीने में महंगाई दर (DA Hike Update) का अंक बढ़ता आया है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 144 पर पहुंच गया है।
उम्मीद की जा रही है कि यह जून तक 144.5 पर पहुंच जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के लिए 4% महंगाई भत्ते का रास्ता क्लियर हो जाएगा।
कितने कर्मचारी को होगा लाभ
केंद्र सरकार में फिलहाल 52 लाख के करीब कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उनकी सैलरी में बढ़ोतरी महंगाई भत्ते (DA Update) के हिसाब से होगी। वहीं, करीब 68 लाख के करीब पेंशनर्स भी केंद्र सरकार में रहते हैं। उनकी पेंशन में भी महंगाई दर के हिसाब से ही इजाफा होगा। यह इजाफा बेसिक सैलरी और बेसिक पेंशन के हिसाब से होगा।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाया जाने से कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike) और पेंशन में अच्छा इजाफा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपए प्रति महीने का इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। यह सैलरी उन कर्मचारियों की बढ़ी है, जिनकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए हैं। वहीं, जिस कर्मचारी की बेसिक पेंशन 9000 रुपये है, उसकी पेंशन में 360 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा।
