home page

DA Hike Update : हो गया फाइनल, इतना प्रतिशत बढ़ेगा डीए, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर बरसेगा पैसा

7th pay commission DA hike 2025 : लंबे इंतजार के बाद डीए को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ ही गया है। अब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की मौज होगी, सरकार ने डीए बढ़ौतरी को क्लियर कर दिया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि डीए (dearness allowance) की राशि कर्मचारियों के खाते में कब आएगी। आइये खबर में जानते हैं इस बार सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कितने प्रतिशत डीए बढ़ौतरी करने जा रही है।
 | 
DA Hike Update : हो गया फाइनल, इतना प्रतिशत बढ़ेगा डीए, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर बरसेगा पैसा  

HR Breaking News : साल में पहली छमाही के लिए यानी जनवरी से जुलाई तक के लिए अब केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) के डीए में बढ़ौतरी पर तस्वीर साफ हो गई है। सरकार कर्मचारियों व पेंशनर्स को डीए और डीआर बढ़ौतरी का तोहफा देने जा रही है। बड़े लंबे समय बाद यह पता चला है कि डीए (DA kitna bdhega) में कितने प्रतिशत की बढ़ौतरी की जाएगी। इसी बात केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स में तगड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि डीए में यह बढ़ौतरी 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के अनुसार की जाएगी।

 

 

कैबिनेट की बैठक में क्या तय हुआ-

इसी महीने के पहले सप्ताह में 5 मार्च को कैबिनेट की बैठक थी। इस बैठक से कर्मचारियों को डीए (DA update 2025)को लेकर ऐलान किए जाने की उम्मीद थी लेकिन कोई घोषणा न होने से कर्मचारियों को मायूसी हाथ लगी। पिछले साल 7 मार्च 2024 को कैबिनेट की बैठक (12 march cabinate meeting)में जनवरी के डीए को 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत कर दिया गया था। अब आज 12 मार्च की कैबिनेट मीटिंग में डीए को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। अगर फाइनल डिसिजन ले लिया जाता है तो होली पर डीए व डीआर की सौगात मिल जाएगी।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा फायदा-

जैसे ही सरकार डीए और डीआर (DA/DR hike)में बढ़ौतरी करेगी तो इसका फायदा कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिलेगा। कर्मचारियों को होली से पहले ही यह तोहफा सरकार दे सकती है। अगर डीए में देरी होती है तो इसका एरियर (DA arrears) दिया जाएगा। 

ऐसे की जाती है डीए में बढ़ौतरी-

सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनर्स के लिए डीआर (dearness allowance) में बढ़ौतरी की जाती है। यह बढ़ौतरी 1 जनवरी व 1 जुलाई से होती है, लेकिन इसकी घोषणा आमतौर पर बाद में ही होती है। AICPI के आंकड़ों के आने के बाद ही यह बढ़ौतरी तय की जाती है। इसके बाद सरकार डीए (DA kab bdhega)को तय करके इसकी घोषणा करती है। अक्सर जनवरी के डीए की घोषणा मार्च में होती है और जुलाई के डीए की घोषणा अक्टूबर के आसपास की जाती है। इसलिए अब मार्च में कर्मचारी जनवरी के डीए (DA hike news) का इंतजार कर रहे हैं।

इतना बढ़ सकता है डीए-

डीए में बढ़ौतरी AICPI के आंकड़ों पर डिपेंड करती है। जनवरी 2025 के डीए की बढ़ौतरी दिसंबर 2024 के आंकड़ों पर होनी है और ये आंकड़े आ चुके हैं, जिनके आधार पर डीए (DA news 2025) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी तय मानी जा रही है। पिछली साल सरकार ने दो छमाही की डीए बढ़ौतरी 7 प्रतिशत की थी। पहली छमाही के लिए यानी जनवरी 2024 की डीए बढ़ौतरी 4 प्रतिशत व जुलाई से अक्टूबर की डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) 3 प्रतिशत थी। इस हिसाब से कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब यह 55 प्रतिशत हो सकता है।

8वें वेतन आयोग का हो रहा इंतजार-

अब 7वें वेतन आयोग (7th CPC update) को लागू हुए 9 साल हो चुके हैं। सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करती रही है, इसलिए अब कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का बेसब्री से इंतजार है। इसकी तमाम प्रक्रियाओं को पूरा होते ही जनवरी 2026 में इसे लागू किया जा सकता है। इससे लाखों पेंशनर्स व कर्मचारियों को तगड़ा फायदा होगा।