home page

DA Hike: क्या मार्च के आखिर तक बढ़ जाएगा कर्मियों का डीए, जानें अपडेट

DA Hike :कर्मचारियों के बीच जनवरी से प्रभावी होने वाले डीए का इंतजार बना हुआ है। अब होली का त्योहार बीत गया है। ऐसे में कर्मियों के बीच जनवरी के डीए को लेकर खूब चर्चांए हो रही है। अब बताया जा रहा है कि मार्च के आखिर तक कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike) बढ़ौतरी का ऐलान किया जा सकता है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 | 
DA Hike: क्या मार्च के आखिर तक बढ़ जाएगा कर्मियों का डीए, जानें अपडेट

HR Breaking News (DA Hike) सरकार की ओर से बीते वर्ष जनवरी वाले डीए की घोषणा अप्रैल के पहले हफ्ते में की गई थी। अब इस बार होली का त्येाहार बीत गया है। ऐसे में कर्मचारियों में जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance)  में बढ़ोतरी का इंतजार बना हुआ है। कर्मचारियों  को उम्मीद है कि इस माह के आखिर तक सरकार डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है। 

 

कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए 


हालिया महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से डीए (DA Hike News) में तकरीबन 2 प्रतिशत का इजाफा होने की संभावना है। दिसंबर 2025 तक के AICPI-IW डेटा के मुताबिक 12 महीने का औसत सूचकांक 419.17 अंक रहा है। 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के अनुसार डीए (DA Hike Updates) तकरबीन 60.34 प्रतिशत बनता है।

 

क्यों खास है इस बार की डीए बढ़ौतरी 


जनवरी की ये डीए बढ़ौतरी इस वजह से अहम मानी जा रही है कि यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का टाइम पीरियड 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होने के बाद पहली डीए बढ़ौतरी होगी। हालांकि 8वें वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है और यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है, लेकिन नए वेतन और पेंशन में बदलाव आयोग की रिपोर्ट आते ही लागू कर दिए जाएंगे। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए तकरीबन 18 महीने का वक्त दिया गया है।

 

क्या इस बार की डीए बढ़ौतरी होगी बेहद कम


अगर इस बार जनवरी डीए (DA Hike In January) में केवल 2 प्रतिशत का इजाफा होता है तो यह बीते कई सालों में सबसे कम बढ़ोतरी में से एक होने वाली है और इससे पहले इतनी कम बढ़ोतरी जुलाई 2018 में देखी गई थी और जनवरी 2025 में देखी गई थी। इस वजह से जनवरी 2026 की बढ़ोतरी (DA hike of January 2026) बीते 7 सालों में सबसे कम डीए बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इससे कर्मियों का मौजूदा डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो सकता है। 

 

वेतन रिवीजन पर पड़ेगा डीए बढ़ौतरी का प्रभाव


कर्मचारी संगठनों में इस बात को लेकर चर्चांए हो रही है कि अगर डीए (DA Hike News) का इजाफा रहता है तो भविष्य में वेतन रिवीजन पर भी इसका प्रभाव पड़  सकता है। नियमो के अनुसार जब भी नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो उस समय का डीए बेसिक वेतन में मर्ज कर दिया जाता है और फिर डीए फिर से जीरो से शुरू होता है।