Delhi Metro : दिल्ली के 2 नए मेट्रो कॉरिडोर चालू, इन इलाकों को होगा लाभ
Delhi Metro :मेट्रो से सफर करने वालों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटन होने के बाद अब दिल्ली एनसीआर में दो नए कॉरिडोर पर मेट्रो की सेवाएं शुरू हो गई है। इन दोनों रोड पर मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है।
HR Breaking News (Delhi metro) दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तरफ से लगातार यातायात को और ज्यादा आसान बनाया जा रहा है। लगातार नए-नए कॉरिडोर बनाकर रेलवे के इस नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली के दो और कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया है। इसके बाद रविवार को दोपहर 3:00 बजे नए कॉरिडोर पर मेट्रो की रेल सेवाएं शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं इससे किन इलाकों को फायदा मिलेगा।
राजधानी की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का उद्देश्य
देश की सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दो मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया तो तीन मेट्रो लाइनों की आधारशिला भी रखी गई है। फिलहाल मजलिस पार्क और मौजपुर बदरपुर के बीच पिंक लाइन पर 12.3 किलोमीटर का हिस्सा चालू हुआ है, जबकि दूसरा हिस्सा दीपाली चौक से मजलिस पार्क को जोड़ते हुए मैजेंटा लाइन का है जो की 9.9 किलोमीटर लंबा है।
इन इलाकों को होगा लाभ
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से बताया गया है कि यह दोनों कॉरिडोर बनने से मजलिस पार्क, बादली मोड़, मधुबन चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, वजीराबाद, जगतपुर, बुराड़ी जैसे इलाकों को फायदा होगा। इन इलाकों में लोग बहुत लंबे समय से मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। काफी टाइम से मेट्रो कॉरिडोर पर काम भी चल रहा था।
क्या कहते हैं यात्री
यात्रियों की तरफ से भी रेलवे के नेटवर्क (Railway Network) की मजबूती को स्वागत योग्य कदम बताया गया है। दिल्ली के लोगों का मानना है कि मेट्रो दिल्ली के लिए एक लाइफ लाइन का काम करती है। दिल्ली की ही रहने वाली शैली सिंह ने कहा है कि वह भजनपुरा की रहने वाली हैं और मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अब उनका मकान है।
पहले यहां तक आने के लिए आटो से सफर करना पड़ता था। जिसके लिए इंतजार भी काफी करना पड़ता था, लेकिन अब उनको रोजाना गुरुग्राम आना-जाना या कश्मीरी गेट तक आना-जाना आसान हो गया है। पहले कश्मीरी गेट से ऑटो रिक्शा लेनी पड़ती थी। अब सफर काफी आसान हो गया है।
प्रधानमंत्री ने रखी तीन कॉरिडोर की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मेट्रो के चौथे चरण के तहत यह उद्घाटन किया गया है तो जबकि पांचवें चरण के एक हिस्से के तहत 3 नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई है। इन तीन कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.1 किलोमीटर रहेगी। इस समय जो प्रस्तावित मार्ग है वह आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक का रूट शामिल है। इससे नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के प्रमुख स्थानों पर कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
