home page

Delhi Metro : सुबह 5 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा, 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी सभी मेट्रो

Delhi Metro : अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर जरूर जान लें। दरसअल दिल्ली मेट्रो में टाइमिंग  को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसकी जानकारी DMRC द्वारा दी गई है। DMRC की ओर से कहा गया है कि टाइम टेबल देखकर की यात्रा करें।

 | 
Delhi Metro : सुबह 5 बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी सभी मेट्रो

HR Breaking News (नई दिल्ली)।   दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो के संचालन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इस अवसर पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं बंद रहेंगी।

डीएमआरसी (DMRC) ने स्वतंत्रता दिवस के लिए पार्किंग सुविधा कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त को मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 5 बजे शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।

 

 

सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी जानकारी दी है। इसलिए सभी मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे एक बार टाइम टेबल देखकर ही यात्रा करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

10 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के सामने ज्ञान पथ को फूलों और जी-20 के प्रतीक चिह्न से सजाया जाएगा। साथ ही 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल किला एवं इससे सटे अन्य स्थानों पर अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इसके लिए फेस रिकगनिशन कैमरे और वीडियो विश्लेषण प्रणाली वाले लगभग 1,000 कैमरे लगाने का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि हर राज्य से लगभग 70 से 75 जोड़े विशेष आमंत्रित व्यक्तियों के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे अपनी पारंपरिक पोशाक में इसमें भाग लेंगे। जीवंत गांवों के सरपंच, नर्स, मछुआरे और सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में लगे मजदूर भी विशेष आमंत्रित लोगों में शुमार हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय उत्सव के लिए ज्ञान पथ को फूलों और जी-20 के प्रतीक चिह्न से सजाया जा रहा है।


लाल किला की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे उत्तर जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा किदिल्ली पुलिस ने भी गश्त और जांच तेज कर दी है। होटल, अतिथि गृहों, पार्किंग स्थलों और रेस्तरां की जांच की जा रही है तथा किरायेदारों व कर्मचारियों का सत्यापन किया जा रहा है। आरडब्ल्यूए (निवासी कल्याण संघ) और एमडब्ल्यूए (बाजार कल्याण संघ) के सदस्यों के साथ भी बैठकें की जा रही हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल किले के सामने की इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को राजघाट, आईटीओ और लाल किला जैसे इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके तहत किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है।

News Hub