hrbreakingnews.com

Delhi Metro का जलवा : ब्रिटिश टूरिस्ट को भा गया दिल्ली मेट्रो का सफर, तारीफ में कही ये बात

Delhi Metro - हाल ही में ब्रिटेन के पर्यटक और व्लॉगर इस्लाम लुईस ने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो से कहीं ज्यादा आसान, साफ-सुथरी और पर्यटक-अनुकूल है। ईस के इस बयान से दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है-

 
Delhi Metro का जलवा : ब्रिटिश टूरिस्ट को भा गया दिल्ली मेट्रो का सफर, तारीफ में कही ये बात

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro) ब्रिटेन के पर्यटक और व्लॉगर इस्लाम लुईस ने दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो से कहीं ज्यादा आसान, साफ-सुथरी और पर्यटक-अनुकूल है।

लुईस के इस बयान से दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, क्योंकि इसकी प्रशंसा किसी भारतीय ने नहीं, बल्कि एक विदेशी यात्री ने की है। यह देश की राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो के लिए एक बड़ी तारीफ है।

इंस्टाग्राम में अपने वीडियो में उन्होंने एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) तक का सफर साझा किया। टिकट खरीदते हुए और ट्रेन में सफर किया।

इस दौरान लुईस ने कहा कि पहली बार इंडिया आने का अनुभव मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। नई दिल्ली की मेट्रो बेहद साफ, व्यवस्थित और टूरिस्ट-फ्रेंडली है।

उपयोगकर्ता ने दिल्ली मेट्रो की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टाफ ईमानदार है और सिस्टम को समझना बेहद आसान है। उन्होंने इसे लंदन अंडरग्राउंड (लंदन मेट्रो) से बेहतर बताया, जिसे वह कंफ्यूजिंग मानते हैं। उनके अनुसार, दिल्ली मेट्रो में सिर्फ साइन देखकर ही आसानी से पता चल जाता है कि कहाँ जाना है। यह अनुभव उबर लेने से भी बेहतर है।

गौरतलब है कि हाल ही में एक यात्री ने भी दिल्ली मेट्रो की तेज रफ्तार का अनुभव साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि मुंबई से दिल्ली लैंड करने के एक घंटे के भीतर ही वह एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi railway station) पहुच गए थे।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन, जिसे ऑरेंज लाइन भी कहा जाता है, IGI एयरपोर्ट को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अब यशोभूमि द्वारका (Yashobhoomi Dwarka) सेक्टर-25 से जोड़ती है। यह अपनी रफ्तार, सफाई और भरोसेमंद सेवा के लिए देश-विदेश के यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।