home page

Delhi-NCR में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, दो नए रूट पर चलेगी मेट्रो

Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) दो नए मेट्रो रूट पर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। इन रूट्स के शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सड़क यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है... इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
Delhi-NCR में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, दो नए रूट पर चलेगी मेट्रो

HR Breaking News, Digital Desk- (Noida News)। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) ने एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) और डिपो से बोडाकी तक प्रस्तावित मेट्रो रूट के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, मार्च के मध्य तक टेंडर जारी कर दिए जाने की उम्मीद है।

ये होंगे मेट्रो स्टेशन-

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) की अध्यक्षता में 14 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो रूट को मंजूरी दी गई थी। यह मेट्रो कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन प्रस्तावित हैं।

इस कॉरिडोर में बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज शामिल होंगे। इस रूट के निर्माण पर करीब ₹2,254.35 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। परियोजना के पूरा होते ही नोएडा (noida) और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय मेट्रो नेटवर्क (metro network) की लंबाई बढ़कर 61.62 किमी हो जाएगी।

इतना लंबा रूट तैयार करने की तैयारी तेज-


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक 2.6 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट के विस्तार को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और इस पर करीब ₹416 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। इस विस्तार के तहत जुनपत गांव और बोडाकी में दो नए मेट्रो स्टेशन (new metro station) बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले NMRC की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के लिए भी नई मेट्रो लाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह रूट सेक्टर-51 से किसान चौक तक लगभग 7.5 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कॉरिडोर को भी जल्द ही केंद्र सरकार (central government) से मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-142 तक मेट्रो विस्तार होने से शहर की कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा। इस रूट के चालू होने से आईटी कंपनियों, कॉर्पोरेट ऑफिस, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा (noida) और ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।