home page

Delhi News : दिल्ली में महिला और पुरुष कुल कितने वोटर, जारी हुए आंकड़े

Delhi News :  देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली में कुल 15,201,936 हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 82,12,794 है जबकि 69,87,914 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में 1,228 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं।

 | 

HR Breaking News, Digital Desk- Delhi Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर देश में हलचल तेज है। इस बीच दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रयी राजधानी में चुनाव कराए जाने को लेकर कुछ अहम जानकारियां दी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली में कुल 15,201,936 हैं।

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 82,12,794 है जबकि 69,87,914 महिला मतदाता हैं। दिल्ली में 1,228 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को दिल्ली में वोटिंग होगी। 

दिल्ली में कुल 13,637 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यह पोलिंग बूथ 2,627 स्थानों पर बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली में कुल चार सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां वोटरों की संख्या 1,800 से अधिक है। 1 लाख से ज्यादा लोगों को यहां चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कितनी बढ़ी वोटरों की संख्या-

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है। पोलिंग बूथों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है और वेटिंग एरिया में शेड लगाए जा रहे हैं। एमसीडी और अन्य संबंधित एजेंसियों को कहा गया है कि वो कूलर और पंखों का इंतजाम वेटिंग एरिया में करें। ठंडे पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पिकअप और ड्रॉप की सुविधा है।

पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में वोटरों की संख्या बढ़ी है। साल 2019 में यहां कुल वोटरों की संख्या 1.43 करोड़ थी और अब साल 2024 में यह संख्या 1.52 करोड़ हो गई है। यहां पहली बार मतदान करने वाले वोटरों की संख्या 2.52 लाख है।

कितने जवानों की होगी तैनाती-

चुनाव आयोग की तरफ से जानकारी दी गई है कि एमसीडी, एनडीएमस औऱ दिल्ली जल बोर्ड तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की गई है। दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर एससीडी के क्षेत्रीय कार्यालयों में मौजूद रहेंगे। कुल 6833 पोलिंग बूथों पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था होगी। सीएपीएफ की 46 कंपनियों के अलावा होमगार्ड के 16,000 जवान और दिल्ली पुलिस के 33,000 जवान तैनात रहेंगे।