home page

Delhi Population explosion : दिल्ली में होने वाला है जनसंख्या का विस्फोट, 2023 में हो जाएगी इनती आबादी

दिल्ली में महिलाएं और पुरुष-2023 शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार 2036 तक दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ 65 लाख 91 हजार हो जाएगी। इसमें 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार महिलाएं और 1 करोड़ 40 लाख 2 हजार पुरुष होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि 2036 में शहर की आबादी में महिलाएं 47.34 प्रतिशत होंगी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 48.78 प्रतिशत है।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
Delhi Population explosion : दिल्ली में होने वाला है जनसंख्या का विस्फोट, 2023 में हो जाएगी इनती आबादी

HR Breaking News (नई दिल्ली)।  दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की जनसंख्या 2036 तक बढ़कर 2.65 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें 47.34 प्रतिशत महिलाएं शामिल होंगी।

दिल्ली में महिलाएं और पुरुष-2023' शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 2036 तक दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ 65 लाख 91 हजार हो जाएगी। इसमें 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार महिलाएं और 1 करोड़ 40 लाख 2 हजार पुरुष होने का अनुमान लगाया गया है।


इसमें कहा गया है कि 2036 में शहर की आबादी में महिलाएं 47.34 प्रतिशत होंगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 48.78 प्रतिशत है। शहरीकरण की तीव्र गति के कारण दिल्ली देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है।


2011 में दिल्ली की जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख


जनगणना 2011 के अनुसार, दिल्ली की जनसंख्या 1,67,87,941 थी, जिसमें 78 लाख 615 महिलाएं और 89 लाख 87 हजार 326 पुरुष थे। 2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली में महिलाओं की आबादी शहर की कुल आबादी का 46.47 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय आंकड़े 48.53 प्रतिशत से कम है।

News Hub