हरियाणा में ग्रामीण चौकीदारों को दिवाली तोहफा, मासिक मानदेय से लेकर साइकिल भत्ता तक में इजाफा
Haryana News Update : हरियाणा सरकार की तरफ से दिवाली के अवसर पर ग्रामीण चौकीदारों को सौगात दी गई है। ग्रामीण चौकीदारों के मासिक मानदेय से लेकर साइकिल भत्तों तक में इजाफा किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यालय की तरफ से भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। चलिए जानते हैं अब ग्रामीण चौकीदारों को कितना मानदेय, भत्ता आदि मिलेगा।
HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा सरकार की तरफ से दिवाली के अवसर पर लगातार अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जा रहा है। कल सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा किया गया था, अब सरकार ने ग्रामीण इलाकों के चौकीदारों को मासिक मानदेय और भत्तों में इजाफे का लाभ दिया है। चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से-
कितनी हो जाएगी ग्रामीण चौकीदारों की सैलरी (Haryana gramin Chowkidar Salary)
ग्रामीण चौकीदारों को सैलरी कहे या फिर मासिक मानदेय अब 15221 रुपए प्रति महीना मिलेगा। पहले यह ₹11000 था, यानी कि 4221 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है। ग्रामीण चौकीदारों के लिए यह महंगाई के दौर में काफी राहत भरा होगा।
वर्दी भत्ते में ₹1000 का इजाफा
ग्रामीण चौकीदारों के वर्दी भत्ते में भी इजाफा किया गया है। ग्रामीण चौकीदारों को सरकार की तरफ से फिलहाल ₹4000 वर्दी बता दिया जा रहा था, अब इसको ₹1000 बढ़ा दिया गया है। अब ग्रामीण चौकीदारों का वर्दी भत्ता ₹5000 प्रति वर्ष हो गया है।
लाठी, बैटरी, सीटी के लिए भत्ता बढ़ाया
ग्रामीण चौकीदारों के लिए लाठी, बैटरी, सीटी और छाता के भत्ते में भी इजाफा किया गया है। पहले सरकार की तरफ से लाठी, बैटरी, सीटी और छाता के लिए ₹1000 का भत्ता दिया जाता था। अब इस भत्ते को बढ़ाकर ₹1500 कर दिया गया है। यानी कि भत्ते में ₹500 का इजाफा किया गया है।
साइकिल भत्ते में भी किया इजाफा
ग्रामीण चौकीदारों के लिए साइकिल भत्ते में भी इजाफा किया गया है। साइकिल भत्ता पहले ग्रामीण चौकीदारों को ₹3500 प्रति साइकिल मिलता था, अब इसको बढ़ाकर ₹5000 कर दिया गया है। साइकिल भत्ते में अब ₹1500 का इजाफा किया गया है।
ईएसआई का भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में पहली बार ऐसा किया गया है कि ग्रामीण चौकीदारों को अब ईएसआई का भी लाभ मिलेगा। यानी कि ग्रामीण चौकीदार अब ईएसआई हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकेंगे। वह अपने ईएसआई कार्ड बनवा सकेंगे। इससे ग्रामीण चौकीदार और उसके परिवार को स्वास्थ्य सुविधा व सुरक्षा मिलेगी।
हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में हुए शामिल
इसी के साथ हरियाणा में अब ग्रामीण चौकीदारों को हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में भी शामिल किया गया है। अब हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में आने से इससे संबंधित लाभ ग्रामीण चौकीदारों को मिल सकेंगे। ग्रामीण चौकीदारों के लिए यह दिवाली का त्योहार काफी अच्छा जाने वाला है।
