home page

Employees : कर्मचारियों को मिलेगा डबल प्रमोशन का तोहफा, सरकार ने दिया जवाब

Government Employee Promotion :  सरकारी कर्मियों के प्रमोशन में पिछले लंबे समय से रोड़ा अटका हुआ था। कर्मचारी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार कर्मचारियों को डबल सौगात देगी। इसके बाद प्रमोशन के अनुसार ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल आएगा। कर्मचारियों में सरकार के इस फैसले की खूब चर्चाएं हो रही हैं। आइये जानते हैं इस पर क्या है लेटेस्ट अपडेट।

 | 
Employees : कर्मचारियों को मिलेगा डबल प्रमोशन का तोहफा, सरकार ने दिया जवाब

HR Breaking News : (Govt Employees News) सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है। अब कर्मचारियों को प्रमोशन (Government Employees Promotion news) का डबल लाभ मिलने वाला है। सरकार की ओर से पिछले 8-10 साल में कोई प्रमोशन नहीं किया गया है।

इतने लंबे समय के दौरान तो भी तक कर्मचारियों को डबल प्रमोशन (Double Promotion update) मिल सकता था, लेकिन कई कारण ऐसे रहे हैं कि उन्हें यह नहीं मिल पाया। इस बारे में सरकार की ओर से प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने का भी ऐलान किया गया है।

प्रमोशन (Government Employees Promotion update) मिलने से लाखों सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक लाभ होगा और  वेतन में भी तगड़ा उछाल आने की संभावना है।


इतने पद पड़े हैं खाली-


मध्य प्रदेश में कई विभागों में सरकारी पद खाली पड़े हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कई पदों पर भर्ती की जानी बाकी हैं। प्रदेश में इस समय 1.25 लाख पद खाली पड़े हैं। इन पदों पर कर्मचारियों (employees news) को पदोन्नत किए जाने पर सरकार विचार कर रही है।

इतना ही नहीं अगले 12 माह में कर्मचारियों को दूसरा प्रमोशन भी सरकार की ओर से दिया जा सकता है। इसके बाद वेतन प्रमोशन अनुसार वेतन बढ़ौतरी (salary hike) का लाभ भी मिल सकता है।


कितना पड़ेगा राजस्व पर असर-


डबल प्रमोशन (double promotion news) के प्रस्ताव पर विचार तो पहले भी किया गया था लेकिन यह अभी सिरे नहीं चढ़ सका है। विशेषज्ञों का इस बारे में का कहना है कि इससे सरकार के राजस्व पर अधिक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। इसका कारण यह है कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही नियमित रूप से वेतन (salary of employees) मिल रहा है।

10 साल से रुका है प्रमोशन-


कर्मचारियों को प्रमोशन 2016 से रुका हुआ है। इसे करीब एक दशक होने वाला है, अब जाकर इस पर सरकार संज्ञान लेगी। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार (govt news) के सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन साल 2016 से रुका हुआ है।

बता दें कि इस दौरान एक लाख से ज्यादा कर्मचारी प्रमोशन का लाभ लिए बिना ही रिटायर हुए थे। सीएम मोहन यादव ने कहा इन लोगों को पूरे सर्विस काल के दौरान पदोन्नति का लाभ नहीं मिला था।

मुख्यमंत्री के सामने रखी जा चुकी यह मांग-


इन कर्मचारियों (govt employees news) की पदोन्नति को लेकर प्रदेश के मंत्रियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं। अब इस मामले को हल किए जाने पर सरकार विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अनेक कर्मचारियों ने पदोन्नति की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM mohan yadav) से मुलाकात भी की है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी उत्साहित हैं। यह फैसला सरकार का सराहनीय कदम बताया जा रहा है।

एमपी के इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ-


मध्य प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों को पदोन्नति (employees promotion update News) का लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने देते हुए कहा कि जल्द ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।