home page

Gold Rate : अचानक धड़ाम से गिरे सोने के दाम, इतने रह गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold-silver Rate : सोना खरीददारो के लिए खुशखबरी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनो में सोने के बढ़ते भावों ने आम लोगो को बैचेनी को बढ़ा रखा था, उनके लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा था, लेकिन अब सोने की इन बढ़ती कीमतों पर अचानक गिरावट से लोगो को राहत  मिली है। आज 14 अप्रैल को भी सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Sona Chandi ki kimat) में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold Rate : अचानक धड़ाम से गिरे सोने के दाम, इतने रह गए 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News - (Gold Rate) अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव अब भी जारी है। पिछले तीन- चार दिनो से सोने की कीमतों (Sone Chandi ka bhav)  में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी जा रही थी, लेकिन इस रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बीच सोने की कीमतो में गिरावट दर्ज की गई है।

अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 14 अप्रैल को आपके पास गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। आइए जानते हैं आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई में सोने का ताजा भाव-


आज 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन की कीमतो में 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज 14 अप्रैल 2025 को दिल्ली के सर्राफा बाजार(Sone Chandi ka Taja Bhav)  में 22 कैरेट सोने का दाम 87,840 रुपये पर कारोबार कर रहा है और 24 कैरेट सोने के रेट 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बात करें देश की आर्थिक  राजधानी  मुंबई (mumbai me gold rate) की तो मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी का लेटेस्ट रेट-


सोने के अलावा बात करें चांदी की कीमतों  (Chandi ke latest rate)की तो आज 14 अप्रैल 2025 को चांदी के रेट में भी  100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी के रेट (silver latest rate) 99,900 रुपये पर रहे हैं।

जानिए अन्य शहरों में गोल्ड के रेट-


शहर का नाम                   22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने के  भाव              87,840              95,810
चेन्नई में सोने के  भाव             87,680                95,670
मुंबई में सोने के  भाव              87,690                 95,660
कोलकाता में सोने के  भाव       85,680                 95,670
जयपुर में सोने के  भाव            87,850                 95,820
नोएडा में सोने के  भाव             87,850                 95,820
गाजियाबाद में सोने के  भाव      87,850                95,820
लखनऊ में सोने के  भाव          87,850                 95,820
बंगलुरु में सोने के  भाव          87,680                  95,670
पटना में सोने के  भाव            87,680                 95,670


नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं


क्यों आई सोने में तेजी-


एक्सपर्ट का कहना है कि  पिछले कुछ समय में सोने की कीमतो (Aaj ka sona chandi ka bhav)  में तेजी का कारण  अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ हैं। एक बार फिर इंटरनेशनल बाजार में सोना महंगा होने लगा है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में ग्लोबल रेट, इम्पोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपये की वैल्यू के आधार पर सोने के दाम(Sone Chandi ka Taja Rate) हर दिन बदल रहे हैं।

जानिए कैसे तय होती है सोने के रेट-


भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के  रेट (Gold-Silver Price, 14 april) हर रोज अपडेट होते हैं। भारत में सोने के रेट कई कारणों के चलते बदलते हैं, जैसे- अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव आदि के चलते। अब आज के समय में सोना इन्वेस्टमेंट का बेस्ट जरिया होने के साथ-साथ हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है।