hrbreakingnews.com

Delhi NCR के पांच शहरों को मिलेगी रफ्तार, बनाए जाएंगे 4 नए एक्सप्रेसवे

Delhi NCR Expressway : दिल्ली एनसीआर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और नई खुशखबरी लोगों के लिए सामने आई है। दरअसल अब दिल्ली एनसीआर के पांच शहरों को रफ्तार मिलने वाली है। यहां पर अब चार नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होने वाला है।

 
Delhi NCR के पांच शहरों को मिलेगी रफ्तार, बनाए जाएंगे 4 नए एक्सप्रेसवे

HR Breaking News  (Delhi New Expressway)। दिल्ली एनसीआर में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर कई तरह की एक्सप्रेसवे बनाई जा चुके हैं। अब दिल्ली एनसीआर को 4 और नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिल रही है। इस एक्सप्रेसवे (Expressway news) के बनने की वजह से राज्य में रोजगार तो बढ़ेंगे। इसके साथ ही साथ राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। चलिए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी-

 

 

NHAI दिल्ली में बनाएगी नया एक्सप्रेसवे - 

दिल्ली एनसीआर की एक्सप्रेसवे (Delhi NCR New Expressway) की रफ्तार को तेज करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार और दिल्ली सरकार सहित नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) तेजी से कार्य करने में जुट गई है। अब यहां पर जल्द ही नई सड़कों का निर्माण होगा, जिसकी वजह से लोगों को स्मूथ और ट्रैफिक फ्री सफर करने का मौका मिलेगा।  


यहां बनाई जाएगी नई रोड - 


इस कड़ी का पहला हाईवे है दिल्ली के धौला कुआं से मानेसर तक बनने वाला एलिवेटेड रोड दिल्ली (Elevated Road Delhi), जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इस रोड को बनाया जा रहा है। यह योजना आने वाले कुछ ही महीना में तैयार हो जाएगी। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बैठक में भी सहमति दी जा चुकी है।  

द्वारका से वसंत कुंज तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत -

दिल्ली के द्वारका से वसंत कुंज तक लगने वाले ट्रैफिक जाम को मध्य नजर रखते हुए। यहां पर 5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण होने वाला है। महिपालपुर के शिव मूर्ति क्षेत्र से नेल्सन मंडेला रोड (Nelson Mandela Road) तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सुरंग जमीन के अंदर से बनाई जाने वाली है। खास बात तो यह है कि यह सिग्नल फ्री सुरंग रहेगी और यहां वहां रफ्तार भी भर सकेंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सुरंग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority) द्वारा किया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत के बारे में बात करें तो यह लगभग 3500 करोड रुपए रहने वाली है। इससे भी केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें कुल 6 लाइन बनाई जाएगी।

इन मुख्य मार्ग को जोड़ेगी नई सड़क -

तीसरी सड़क के बारे में बात करें तो यह सड़क पूश्ता रोड को नेशनल हाईवे (National Highway) से जोड़ने वाला रोड होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यमुना तटबंध सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से जोड़ा जाने वाला है। नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग से पूछता रोड की एनओसी (NOC) मिलने के बाद नहीं ने परियोजना पर काम भी करना शुरू कर दिया है।


इसके बनने की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Greater Noida Expressway) पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक काम होगा। यह नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समांतर यमुना तक बंद के रास्ते 8 लेन का अंडरग्राउंड नया एक्सप्रेसवे या श्रीलंका का एलिवेटेड रोड बनाया जा सकता है। इसके पूरा होने के बाद सीधे-सीधे 10 लाख लोगों को बड़ा लाभ होगा।


चौथी और अंतिम हाईवे के बारे में बात करें तो यह अर्बन एक्सटेंशन दो जिसका उद्घाटन हाल ही में PM नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इसे दिल्ली का तीसरा रिंग रोड (ring road) भी माना जा रहा है जो दिल्ली गुड़गांव नोएडा के बीच में जबरदस्त रफ्तार देगा। 75 किलोमीटर लंबा शैली लाइन का यह हाईवे दिल्ली एनसीआर में यात्रियों के समय को बहुत कम कर देगा। यहां तक की क्या पंजाब-हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करने वाला है आने वाले कुछ ही सालों में दिल्ली एनसीआर की तस्वीर पूरी तरीके से बदल सकती है।