Delhi Furniture Market : मात्र 20 हजार में आ जाएगा पूरे घर का फर्नीचर, मेट्रो पकड़कर दिल्ली के इस बाजार में पहुंच जाएं
Furniture Market : अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए फर्नीचर ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपको काफी काम की हो सकती है। आप सिर्फ 20000 हजार रुपये की कीमत (Delhi Furniture Market) में ही पूरे घर का फर्नीचर खरीद सकते हैं। तो बता दें कि यह बाजार दिल्ली का है। यहां पर आप मेट्रो पकड़ कर सीधे पहुंच सकते हैं और काफी कम कीमत में ही फर्नीचर खरीद सकते हैं।
HR Breaking News-(Furniture Market In Delhi) जब भी बात सस्ती शॉपिंग की होती है तो लोगों के मन में दिल्ली का ही ख्याल आता है दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत (Furniture Market) में कपड़ों से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज काफी कम कीमत में मिल जाती है। आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप सिर्फ 20000 रुपये के अंदर ही पूरे घर का फर्नीचर खरीद सकते हैं। खबर में जानिए इस बाजार की लोकेशन।
ये है फैमस बाजार-
अगर आप अपने घर या फिर ऑफिस को सजाने के लिए सस्ता स्टाइलिश फर्नीचर ढूंढ रहे हैं तो दिल्ली का फतेह नगर तिलक नगर फर्नीचर मार्केट (Furniture Market in Delhi) आपके लिए काफी खास हो सकता है। फतेह नगर तिलक नगर मार्केट पश्चिम दिल्ली में स्थित है और इसे दिल्ली का सबसे किफायती फर्नीचर बाजार भी माना जाता है। यहां पर आपको बेड, सोफा, टेबल, कुर्सियां, अलमारी और डिजाइनर पर्दों से लेकर हर तरीके का फर्नीचर काफी कम कीमत में मिल जाएगा।
बाजार की ये है खासियत-
बाजार की खासियत के बारे में बात करें तो यहां हर बजट के विकल्प मौजूद है। उदाहरण के तौर पर एक डबल बेड 4000 रुपये से शुरू हो जाता है और 5000 रुपये में शानदार सोफा भी खरीदा जा सकता है। दो बीएचके फ्लैट (2BHK Flat price in Delhi) के लिए पूरा फर्नीचर सिर्फ 20000 रुपये में ही खरीद सकते हैं। यहां नया और सेकंड हैंड फर्नीचर दोनों ही उपलब्ध होता है। आप अपनी जेब के अनुसार इसका चयन कर सकते हैं।
फर्नीचर को करा सकते हैं कस्टमाइज-
इसके अलावा इस मार्केट में आपको रेडीमेड फर्नीचर के साथ-साथ कस्टमाइज्ड फर्नीचर की भी सुविधा मिल जाती है आप अपने मन के मुताबिक और पसंद के मुताबिक फर्नीचर को कस्टमाइज करवा सकते हैं। यहीं वजह है कि यहां न सिर्फ दिल्ली (Cheap market in Delhi) बल्कि आसपास के शहरों से भी लोग फर्नीचर खरीदने के लिए आते हैं। एक बड़ी और सुविधा यह है कि दुकानदार घर तक फर्नीचर की डिलीवरी और फिटिंग भी करवा देता है।
यहां तक फैला है बाजार-
फतेहनगर से तिलक नगर तक सारी दुकानों की लंबी कतारे हर तरह के ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करती है। दुकानदारों के साथ मोलभाव करने की कल आपको और भी सस्ती कीमतों (Cheap Furniture Market) में समान दिला सकती है। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
मेट्रो से पहुंच सकते हैं बाजार-
इस बाजार का नजदीकी मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है, जोकि इसे आसानी से पहुंचने की योग्य बनाता है। हालांकि पार्किंग की समस्या आपको हो सकती है। इस वजह से मेट्रो (Metro Line Delhi) से जाना बेहतर रहेगा। यह बाजार में दिल्ली ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा है। तो अगर आप भी अपने घर को लो बजट फर्नीचर से तैयार करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए किसी हैवान से कम नहीं है।
