home page

1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM से पैसे निकालने के नियम, इतनी होगी लिमिट

ATM Rules Change : मार्च का महीना बीतने में कुछ ही दिन रह गए हैं और नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव होने वाला है। अब नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही ATM से पैसे निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि इन नियमों (ATM Rules) में बदलाव से ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा।
 | 
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM से पैसे निकालने के नियम, इतनी होगी लिमिट

HR Breaking News (ATM Rules) अब कुछ ही दिनों में 2026-2027 का नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है और नए फाइनेंशियल ईयर से  यानी एक अप्रैल से बैंक ATM के इस्तेमाल में कई बदलाव होने जा रहे हैं। नियमों से बदलाव का असर सीधे ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। ग्राहकों के लिए इन नियमों (ATM Rules Change) को जानना बेहद जरूरी है। खबर में जानिए अब एटीएम से पैसा निकालने की लिमिट कितनी होगी। 

 

कितनी होगी फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट 


HDFC बैंक की ओर से यूपीआई बेस्ड एटीएम कैश विड्रॉल (UPI based ATM cash withdrawal) को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट से कनेक्ट करने का निर्णय लिया है। यानी कि लिमिट क्रॉस करते ही हर एटीएम ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को एकस्ट्रा पेमेंट करना होगा। बता दें कि ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत तय फ्री लिमिट समाप्त होते ही ग्राहकों को हर अतिरिक्त ATM ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये के साथ टैक्स का भुगतान करना होगा। HDFC Bank ने मेट्रो शहरों में फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट (HDFC Bank transaction limit) 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 निर्धारित की गई है। जिसके बाद हर लेन-देन पर यह चार्ज लागू होगा।

 

PNB ने घटाई ATM विड्रा की लिमिट 


एचडीएफसी बैंक के साथ ही 1 अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने कुछ डेबिट कार्ड्स पर कैश विड्रॉ की लिमिट कम करने वाला है। नए नियमों के मुताबिक जहां पहले ग्राहक एक दिन में 1 लाख रुपये तक पैसे विड्रॉ कर सकते हैं। वहीं, अब यह लिमिट कम होकर 50,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। यह नियम चुनिंदा डेबिट कार्ड्स पर लागू होने वाली है।
इसके साथ ही बैंक की ओर से अपने कुछ प्रीमियम कार्ड्स (premium cards) के हर रोज के विड्रॉ लिमिट को भी कम किया है। है। इन कार्ड्स से पहले 1.5 लाख रुपये तक विड्रा किए जा सकते थे। लेकिन अब यह लिमिट 75,000 रुपये कर दी गई है।

बंधन बैंक ने बदले ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों 


बंधन बैंक (Bandhan Bank ATM transactions) की ओर से अपने ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों (Rules to ATM transactions) में संशोधन किया गया है। अब ग्राहक बैंक के अपने ATM पर महीने में केवल 5 फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का फायदा मिलेगा। वहीं, दूसरे बैंकों के ATM से यह लिमिट कम होकर 3 कर दी गई है। तय लिमिट क्रॉस करने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज वसूला जाएगा।