Gold Silver Rate : सोना चांदी सस्ता होने का सपना लेने वालों को झटका, अब इस वजह से बढ़ेगी कीमत
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बहुत लोग गिरावट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परंतु इन उम्मीदों पर फिर से अमेरिका की ओर से पानी फेर दिया गया है। एक बार फिर से सोने की पों बारा होने वाली है। यानी की सोना और चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी की प्रबल संभावना बन रही है।
HR Breaking News (gold silver) सोना और चांदी दोनों कीमती धातु हैं। सोना और चांदी अब केवल परंपरा का गहना ही नहीं, निवेश का जिरया बन चुके हैं। सुरक्षित निवेश के लिए लगातार बाजार को छोड़कर लोग सोने चांदी में रहे हैं। अब अमेरिका और इस्राइल के कदम के बाद सोने और चांदी और मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, शेयर बाजार इससे प्रभावित हो सकते हैं। कच्चे तेल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
मिल गया है स्पॉट प्राइस
सोने और चांदी की कीमत पिछले काफी दिनों से एक ही लेवल में ऊपर नीचे होती दिखाई दी। ऐसे में माना जा रहा है कि इनको स्पोर्ट प्राइस मिल चुका है। सोना अब 1.40 लाख से तो चांदी 2.40 लाख से नीचे जाना मुश्किल लग रहे हैं। हालांकि हालात कभी भी बदल सकते हैं, परंतु इन स्थितियों में एक्सपर्ट्स ऐसा होना मुश्किल ही मान रहे हैं।
इसलिए बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही सोने की मांग बढ़ना है। डॉलर कमजोर हुआ है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर ट्रेड वॉर का असर हुआ है। इन्हीं चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (Gold Rate) बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोना लगातार बढ़ रहा है।
अब क्यों बढ़ेगी सोने की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों में बहुत लोग बड़ी गिरावट की उम्मीद कर रहे थे, परंतु पिछले काफी दिनों से सामान्य परिस्थितियों में भी सोना और चांदी एक बिंदु के बीच टिके रहे। ऐसे में अब असामान्य परिस्थितियों में सोने व चांदी के दाम बढ़ने के ही आसार है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया गया है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में अब बढ़ोतरी होना लाजमी है। इंटरनेशनल मार्केट में तो इसका असर दिखने भी लगा है और कॉमेक्स पर सोना नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है।
2024 के अंत में ये थे सोने के दाम
31 दिसंबर 2024 को सोना 76,045 रुपये तोला पर खुला था, वहीं चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन सोना 75,740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, एक महीने बाद 31 जनवरी 2025 को सोना 82,165 रुपये तोला पर आ गया था।
