हरियाणा के बीपीएल व एएवाई परिवारों के लिए अच्छी खबर, राशन डिपो पर फिर से मिलेगा सरसों का तेल
HR Breaking News (ration card holders news) हरियाणा में BPL और AAY परिवारों को पीडीएस के तहत फिर से सरसों का तेल मिलने वाला है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।विभाग के पास तेल उपलब्ध होते ही इसका वितरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए 3 महीने के तेल की व्यवस्था (ration card holders news) की जाने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
सरसों के तेल की आपूर्ति के निर्देश जारी
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय की ओर से हरियाणा एग्रो इंडस्टरीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (Haryana Agro Industries Corporation Limited) को सरसों के तेल की आपूर्ति के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके अंतर्गत अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के लिए लगभग 104 लाख लीटर सरसों के तेल की व्यवस्था की जाने वाली है।
प्रदेश में लगभग इतने हैं बीपीएल और AAY परिवार
हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तय योजना के मुताबिक BPL और AAY परिवारों को 2 लीटर सरसों का तेल 500 ML और 1 लीटर की बोतलों में उपलब्ध कराया जाने वाला है, जिसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग की ओर से 29 सितंबर को लेटर जारी किया है। प्रदेश में लगभग 39.89 लाख बीपीएल और AAY परिवार है।
कैसे होगा तेल का वितरण
अगस्त के 30 लाख लीटर तेल के लिए लगभग 6 लाख 500 ML और 26 लाख 1 लीटर के बोतलों की जरूरत होगी। सितंबर में 37 लाख लीटर के लिए लगभग 5 लाख 500 ML और 32 लाख 1 लीटर की बोतलों में तेल उपलब्ध करवाया जाएगा और अक्टूबर (october me kitna milega sarso tel) में भी लगभग 5 लाख 500 ML और 32 लाख 1 लीटर की बोतलों में तेल उपलब्ध कराया जाने वाला है।
15 दिनों के अंदर भुगतान पर रहेगी ये दरें
सरकार के पत्र के मुताबिक HIC को पैंट-लिव्ड रेड स्ट्रक्चर (Pant-Leaved Red Structure) के बेस पर सरसों का तेल उपलब्ध कराना होगा। सप्लाई के 15 दिनों के अंदर ही HIC को भुगतान करने पर दर 174 रुपए प्रति लीटर रहेगी और रोटेशन साइकिल के बेस पर 15 दिन के बाद भुगतान करने पर दर 180 रुपये लीटर तय की गई है।
तेल उपलब्ध होते ही शुरू होगा वितरण
विभाग की ओर से सभी जिलों में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 (Rashan Depot pr kb milkega sarso tel) के लिए लगभग 104 लाख लीटर सरसों का तेल 10 से 15 अक्टूबर के बीच संबंधित फोकल प्वाइंट पर उपलब्ध कराने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद संबंधित डिपोधारक तेल का उठान कर सकेंगे।
जिला खाद्य पूर्ति और नियंत्रक अधिकारी (Food Supply and Controlling Officer) का कहना है कि विभाग की ओर से अभी जिला स्तर पर इस बारे में आदेश नहीं मिलते हैं। विभाग इस मामले में तेल वितरण का प्रबंध करने में लगा हुआ है और तेल उपलब्ध होते ही इसका वितरण शुरू किया जाएगा।
