हरियाणा में किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए गुड न्यूज, 63 पैसे में मिलेगा 50 हजार का बीमा
HR Breaking News : (Kisan Credit Card) हरियाणा प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दे कि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) रखने वाले किसानों को अब ₹50000 तक का बीमा मिल सकेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि यह बीमा कवर बेहद कम पैसे में प्रदान किया जाएगा जिससे किसान को काफी ज्यादा फायदा होगा। जानकारी सामने आई है कि तकरीबन 5 लाख किसानों को इसका लाभ (news for farmers) मिलेगा। चलिए जान लेते हैं किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले किसानों को मिलने वाले इस बीमा (Insurance scheme for farmers) प्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
किसानों को ₹50000 का यह बीमा कवर मात्र 1.90 रुपए की प्रीमियम पर मिलेगा, इसमें 7.27 रुपए का प्रीमियम बैंक द्वारा वहन किया जाएगा और किस को केवल 63 पैसे का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (Haryana State Cooperative Apex Bank Limited) द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (Personal Accident Insurance Scheme) लागू की गई है। जानकारी सामने आई है कि इस व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ हरियाणा प्रदेश (Haryana News) में तकरीबन 5 लाख किसानों को मिलेगा। केवल 63 पैसे का भुगतान करने पर मिलने वाले इस बीमा कवर की बात सुनकर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
दुर्घटना होने पर कंपनी को करना होगा 4 महीने के अंदर सूचित
Harko Bank के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि बाहरी, हिंसक एवं दृश्य मन साधनों (Insurance cover for farmers) से हुई दुर्घटना की वजह मौत की स्थिति में (समझौता होने की एक वर्ष की अवधि तक) ₹50000 का बीमा कवर कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा और इसी प्रकार पूर्ण स्थाई विकलांगता (permanent disability), दोनों आंखों को नुकसान हो जाने पर ₹50000 का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। एक अंगिया एक आंख की हालत खराब होने की स्थिति में ₹25000 तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के अंदर बीमा दावा प्रस्तुत करने के लिए दुर्घटना होने पर इससे जुड़ी कंपनी (Insurance company) को 120 दिन के अंदर सूचित करना होगा, तभी इसका लाभ मिल सकता है।
