Haryana से राजस्थान तक सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज, इस रूट पर शुरू हुई बस सेवा
Haryana News : अगर आप भी हरियाणा से राजस्थान तक सफर करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब इन दो राज्यों के बीच सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि इस रूट पर अब नई बस सेवा (new bus service) की शुरुआत होगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस नए बस रूट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
HR Breaking News (Haryana To Rajasthan Bus) परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सरकार नए एक्सप्रेसवे हाईवे बनाने के साथ साथ ट्रांस्पोर्ट व्यवस्था को भी बेहतर बना रही है। बता दें कि अब सरकार ने Haryana से राजस्थान (Haryana To Rajasthan Bus Route) तक सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर जारी कर दी है क्योंकि अब इन दोनों राज्यों के बीच डायरेक्ट बसें चलाई जाएंगी। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं हरियाणा से राजस्थान तक चलने वाली इन बसों के बारे में।
बस सेवा धार्मिक और पर्यटन दोनों को मिलेगा बढ़ावा
महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब कनीना से राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा का शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगी। ये बस सेवा (Kanina Chittorgarh bus service) धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि इसकी वजह से श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध सेठ सांवलिया धाम और चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों तक सीधी पहुंच मिल जाएगी।
यहां से गुजरेगी बस
शुक्रवार सुबह सात बजे कनीना बस स्टैंड से इस बस को रवाना किया होगी। इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने बातया है कि नई बस सेवा शुरू होने की वजह से अब यात्रियों को चित्तौड़गढ़ और आसपास के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों (Haryana Rajasthan bus route) तक पहुंचने के लिए कई बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। ये बस कनीना से चलकर नारनौल, कोटपूतली और जयपुर होते हुए राजस्थान के प्रमुख शहरों से गुजरेगी। जयपुर के बाद ये बस दूदू, टोंक, देवली, बूंदी और कोटा (Kota bus stand) से होकर भीलवाड़ा होते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंच जाएगी। इस रूट पर आने वाले कई शहर धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से जरूरी बताये जा रहे हैं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने वाली है।
बस अड्डा इंचार्ज ने दी ये जानकारी
अड्डा इंचार्ज अनिल भीलवाडा का मानना है कि इस बस सेवा से हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन और भी आसान हो जाएगा। साथ ही में श्रद्धालुओं को मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध सेठ सांवलिया मंदिर (Seth Sanwaliya Dham) और चित्तौड़गढ़ किले जैसे ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए सीधा साधन मिल सकेगा, जिसकी वजह से पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिलने वाला है। ये बस सेवा काफी ज्यादा अहम साबित हो सकती है।
ये होगा बस का रूट
बस की रवानगी का समय
कनीना - 7:15 AM
नारनौल - 8:40 AM
जयपुर - 1:05 PM
टोंक - 2:10 PM
बेगुन - 8:30 PM
इसके बाद ये बस चित्तौड़गढ़ 22:15 पर पहुंच जाएगी। इसमें रात्रि ठहराव की सुविधा भी मिलेगी।
इसके बाद अगली सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर यह बस चितौड़गढ़ (Chittorgarh Fort) से नारनौल के लिए रवाना होगी। जो सुबह छह बजे बेगुन दोपहर दो बजे जयपुर व देर शाम 6 बजकर 30 मिनट पर नारनौल पहुंच जाएगी।
जानिये कितना लगेगा किराया
ये बस कनीना से चलकर नारनौल तक चेलावास, मोहनपुर, गोमला, करीरा, अटेली और सुराणा सहित कुल दस गांवों के बस स्टैंडों पर ठहराव करते हुए गुजरने वाली है। कनीना से चित्तौड़गढ़ के किराये के बारे में बात करें तो इसका किराया 590 रुपये (Kanina to Chittaurgarh Bus) होगा और नारनौल से चित्तौड़गढ़ का किराया 545 होगा। बस में निर्धारित सीट के अनुसार ही यात्रियों को टिकट प्रदान की जाएंगी। ऐसे में यात्री तेरह घंटे का सफर आसानी से कर सकेंगे। यह बस कनीना से कुल 562 किमी दूरी तय करेगी और कुल 48 बस स्टैंड पर स्टॉपेज होगा।
