hrbreakingnews.com

UP वालों के लिए गुड न्यूज, इस एक्सप्रेसवे पर केवल 15 रुपए आएगा टोल का खर्च

up new expressway : उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बनाए जा रहे नए-नए एक्सप्रेस वे चर्चा का विषय बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेस से बनने से सफर काफी आसान हुआ है। अब यूपी वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। इस नए एक्सप्रेसवे (up new expressway) पर सफर करने‌ पर सिर्फ 15 का ही टोल का खर्च आएगा।

 
UP वालों के लिए गुड न्यूज, इस एक्सप्रेसवे पर केवल 15 रुपए आएगा टोल का खर्च

HR Breaking News - उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे नए एक्सप्रेसवे से लाखों लोगों का सफर आसान हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार हुआ है। दरअसल, इन एक्सप्रेसवे के रखरखाव के लिए आम जनता से टोल टैक्स (Toll Tax) वसूलती है। एक्सप्रेसवे पर 60 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा लगाए जाते हैं। लेकिन यूपी के इस एक्सप्रेसवे पर वाहन चालाकों को सिर्फ 15 रुपये का टोल देना होगा। दरअसल, लखनऊ और कानपुर को जोड़ने के लिए नया और आधुनिक एक्सप्रेसवे (new expressway) बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे दूरी को काफी कम कर देगा वहीं लोगों की जेब पर भी हल्का असर डालेगा।

3 घंटे का सफर 1 घंटे में होगा पूरा -

लखनऊ और कानपुर (Lucknow-Kanpur New Expressway) के बीच का सफर काफी लंबा है। इस सफर में यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारी ट्रैफिक, जाम और धीमी रफ्तार की वजह से ये 90 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन अब इस नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह सफर महज 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बताया है कि इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां बिना रुके आसानी से चल सकेंगी, जिससे ना सिर्फ़ समय बचेगा बल्कि फ्यूल की खपत भी कम होगी।

नए एक्सप्रेसवे पर लगेगा 15 रुपये टोल -

रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन चालकों को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल, इस नए एक्सप्रेसवे (UP new expressway) पर एक तरफ का टोल लगभग 125 रुपये होगा। लेकिन जो लोग रोज़ाना इस रास्ते से यात्रा करते हैं उनके लिए वार्षिक पास की सुविधा भी मिलेगी, जिसकी कीमत केवल 3 हजार रुपये रखी गई है। इसका मतलब यह है कि रोजाना का खर्च महज 15 रुपये के लगभग आएगा। हालांकि यह सुविधा फिलहाल निजी वाहनों (non-commercial vehicles) के लिए है। व्यावसायिक गाड़ियों को इस टोल छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उनके लिए अलग से टोल दरें (New Toll Rates) लागू होंगी।

6 लेन बनाया जाएगा नया एक्सप्रेसवे -

रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 6 लेन किया जाएगा। वहीं, अनुमान है कि भविष्य में इसे बढ़ाकर 8 लेन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 40 हजार से अधिक वाहन रोज इस रास्ते से गुजरेंगे। NHAI का दावा है कि ये सड़क अगले 50 सालों तक यातायात का दबाव सहने में सक्षम होगी।

पुरानी सड़कों पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव -

नए एक्सप्रेसवे (new expressway) के शुरू होते ही मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाला ट्रैफिक 50 से 60 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इसका मतलब है कि जो लोग पुरानी सड़क से चलेंगे, उन्हें भी अब जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। NHAI ने जानकारी देते हुए बताया है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के चालू होते ही लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा काफी आसान हो जाएगी।