home page

UP Railway Update : गोरखपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, अब सुपरफास्ट होगा सफर

UP Railway : उत्तर प्रदेश में सफर को आसान बनाने के लिए सरकार लगातार नए नए एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण करवा रही है। इसी बीच यूपी वालों को एक और बड़ी सौगात मिली है। गोरखपुर में अब नई सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इससे लाखों लोगों को फायदा होगा। रेलवे के इस बड़े बदलाव से यात्री कम समय और कम किराये में अपने गंतव्य तय पहुंच पाएंगे। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस रूट पर चलेगी नई ट्रेन -

 | 
UP Railway Update : गोरखपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, अब सुपरफास्ट होगा सफर

HR Breaking News - (UP new train) योगी सरकार के लगातार प्रयासों के बाद आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। अब सरकार रेलवे नेटवर्क पर फोकस कर रही है। हाल ही में गोरखपुर को रेलवे की बड़ी सौगात मिली है। अब यहां सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। जिससे लाखों लोगों का सफर काफी आसान होगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP Railway Update) की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

इस दिन से चलेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन -

बता दें कि गोरखपुर के रास्ते 19623 और 19624 नंबर की सुविधा संपन्न अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) 3 अक्टूबर से रूटों पर चलने लगेगी। हाल ही में रेलवे प्रशासन की ओर से इस नई ट्रेन के समय सारणी की घोषणा कर दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे की पहली गोरखपुर के रास्ते चलने वाली छपरा आनंद विहार टर्मिनस नई अमृत भारत ट्रेन की समय सारणी की घोषणा जल्द ही होने वाली है।

रेल मंत्री ने दोनों ट्रेनों का किया शुभारंभ-

बता दें कि 29 सितंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने इन दोनों ने अमृत बार ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ किया था अमित भारत एक्सप्रेसवे में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और शयनयान श्रेणी के आठ कोच और पेंट्रीकार भी लगाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से लोगों का आवागमन और सुगम होगा।

ट्रेन में मिलेगी सभी तरह की सुविधाएं -

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, यात्रियों को एक सुलभ, तीव्रगामी एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। यह दोनों ट्रेनें गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) एक ऐसी ट्रेन है, जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। इस ट्रेन में यात्रियों को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करेगी।

दिवाली से पहले चलेंगी 7 अमृत भारत ट्रेन -

इसकी पहचान तीन पहलुओं में निहित है। ऊर्जा की बचत, यात्रियों के लिए उन्नत यात्रा सुविधा और पर्यावरण के प्रति सजगता। यही कारण है कि यह ट्रेन देश के बदलते स्वरूप की झलक पेश कर रही है। दीपावली के पहले गोरखपुर के रास्ते 7 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

जान लें नई ट्रेनों का टाइम टेबल -

- 19623 मदार-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को मदार से रात 09.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किशनगढ़, जयपुर, भरतपुर, आगरा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से शाम 04:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कप्तानगंज, नरकटियागंज, सीतामढ़ी होते हुए रात 12:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

- 19624 दरभंगा-मदार साप्ताहिक एक्सप्रेस 05 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को दरभंगा से सुबह 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर से दोपहर बाद 03:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोमतीनगर, कानपुर सेंट्रल, आगरा, जयपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 01:20 बजे मदार पहुंचेगी।