home page

Haryana-दिल्ली और यूपी जुड़ेंगे एक साथ, 1350 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा 72 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे

New Expressway - देश के सभी राज्यों को नए रोड नेटवर्क के माध्यम से जोड़ने के लिए कार्य प्रगति पर है। सरकार द्वारा एक के बाद एक नए रोड का निर्माण किया जा रहा है। इससे सफर आसान हुआ है और कई राज्यों के विकास गति को भी रफ्तार मिली है। अब दिल्ली-हरियाणा से यूपी तक का सफर आसान होने वाला है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा और यूपी एक साथ जोड़ने के लिए 72 KM लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Haryana-दिल्ली और यूपी जुड़ेंगे एक साथ, 1350 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा 72 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे

HR Breaking News - (New Greenfield Expressway)। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के विकास को अब और गति मिलने वाली है। दरअसल, सरकार ने दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे का ऐलान किया है। इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा-दिल्ली से यूपी तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। 


1350 करोड़ की लागत से बनेगा नया एक्सप्रेसवे - 


यूपी से हरियाणा को जोड़ने वाले पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Palwal-Aligarh Greenfield Expressway) का काम अब शुरू हो चुका है। एनएचएआई (NHAI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस परियोजना पर लगभग 1350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें लगभग 700 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण और शेष राशि सड़क निर्माण पर खर्च की जाएगी। 

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के निर्माण से पलवल से जेवर एयरपोर्ट और नोएडा एक्सप्रेसवे तक की दूरी कम हो जाएगी। इस एक्सप्रसवे के चालू होने पर यह सफर केवल आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का समय, ईंधन और मेहनत तीनों की बचत होगी।


पुरानी सड़क से मिलेगा छूटकारा - 


पलवल से अलीगढ़ के बीच करीब 72 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से काफी खराब चुका था। गड्ढे, स्ट्रीट लाइट की कमी और मॉनसून में बढ़ता हादसों का खतरा लोगों की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। अब नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressway Update) बनने से सभी परेशानियों से छूटकारा मिल जाएगा। 


हरियाणा और यूपी के बीच तेज होगा सफर - 


हरियाणा के पलवल क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है, जबकि यूपी सीमा में अलीगढ़–टप्पल रोड पर मिट्टी डालने, समतलीकरण और चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा, अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया भी जारी है। 

सबसे पहले बाईपास के निर्माण पर दिया जा रहा जोर - 

 इस परियोजना के तहत सबसे पहले खैर कस्बे के बाहरी क्षेत्र में बाईपास निर्माण करने के लिए जोर दिया जा रहा है। जप्पा, रहीमपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, लक्ष्मणगढ़ी और बांकनेर गांवों के पास काम चल रहा है। इस बाईपास (New Bypass) के बनने से कस्बे के लोगों को ट्रैफिक जाम से छूटकारा मिल जाएगा। 


यमुना पर बनाया जाएगा नया पुल - 


एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद यमुना नदी (Yamuna River) पर एक नए पुल का निर्माण भी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका काम जल्द शुरू हो सकता है। इससे हरियाणा और पश्चिमी यूपी के बीच संपर्क और मजबूत होगा। जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 


इतने साल में पूरा हो जाएगा काम - 


नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (New Greenfield Expressways) के निर्माण में लगभग डेढ़ साल का समय लग सकता है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से अलीगढ़, पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल, नोएडा, दिल्ली, एनसीआर और गुरुग्राम तक सफर आसान और तेज हो जाएगा। अनुमान है कि रोजाना करीब 1 लाख वाहन चालकों को बेहतर, सुरक्षित और तेज सफर का फायदा मिलेगा।