Bank Account : आपके पास भी है पुराना बैंक खाता, तो जान लें ये बातें, वरना खड़ी हो जाएगी बड़ी मुसीबत
Bank News - आज के समय में हर किसी के पास अपना एक बैंक अकाउंट है, क्योंकि सैलरी आने से लेकर अन्य किसी स्कीम का लाभ उठाना हो या फिर किसी के पास पैसे ट्रांसफर करने हो या किसी से भी पैसे मंगवाने हों तो बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास कोई पुराना खाता है जिसका आप यूज नहीं करते हैं यदि उसे बंद नहीं करवाया तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (bank account closure)। वित्तीय लेनदेन के लिए किसी भी बैंक में खाता होना बहुत जरूरी है, क्योंकि आज डिजिटल युग में सभी चीजें ऑनलाइन हो गई हैं। ऑनलाइन पैसे ट्रांजैक्शन करनी है या फिर किसी भी सुविधा का लाभ उठाना हो बैंक खाते का होना बहुत आवश्क है। आजकल सैलरी भी कैश की बजाए सीधे खाते में आती है और बिजली-पानी के बिल का भुगतान करना हो ऑनलाइन शॉपिंग, हर काम के लिए बैंक अकाउंट होना बहुत जरूरी हो गया है।
आजकल बैंक में अकाउंट ओपन करवाना काफी आसा हो गया है। यही वजह है कि अब लगभग हर आदमी का बैंक अकाउंट (bank account) है। बहुत से लोगों के पास तो एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं। ऐसा भी होता है कि किसी खाते का इस्तेमाल कोई व्यक्ति बिल्कुल ही बंद कर देता है, लेकिन औपचारिक रूप से उसे बंद (Bank account closed) नहीं करवाते हैं। अधिकांश लागे इसकी जरूरत भी नहीं महसूस करते हैं उन्हें लगता है कि अगर अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे बंद करवाने की कोई जरूरत नहीं है, जबकि असल में ऐसा करना बड़ा खतरा मोल लेने से कम नहीं है।
खाता बंद न करवाने के 4 बड़े नुकसान -
ऐसा बैंक अकाउंट (Bank Account News) जिसे लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाया जाता है और उसे क्लोज नहीं करवाया गया है तो वह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि कई बार धोखाधड़ी का कारण भी बन सकता है। अनयूज्ड अकाउंट्स अक्सर साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) करने वालों के निशाने पर होते हैं। इसलिए समझदारी इसी में है कि जिन बैंक खातों (Old Bank Account Disadvantages) का आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, उन्हें जल्द से जल्द बंद करा देने चाहिए। यह कदम न सिर्फ आपको अनावश्यक खर्चों से बचाएगा बल्कि आपके पैसों और पहचान को भी सुरक्षित रखेगा। बता दें कि जब आप अकाउंट बंद नहीं करवाते हैं तो उसके चार बड़े नुकसान हैं जो इस प्रकार हैं...
बेवजह लगते हैं कई तरह के चार्ज -
बता दें कि सभी बैंक बैंक अकाउंट पर डेबिट कार्ड और एसएमएस चार्जेज (SMS charges) वसूलते हैं। डेबिट कार्ड फीस (Debit card fee) वार्षिक 100 रुपये से 1 हजार रुपये तक हो सकती है। इसी तरह अलग-अलग बैंक SMS चार्जेज भी काटता है। अगर आप अपने खाते का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो भी आपको ये फीस चुकानी ही होगी। इसलिए जो अकाउंट यूज नहीं किया जा रहा है उसे बंद करवाने में ही फायदा है।
मिनिमम बैलेंस का झंझट -
मिनिमम बैलेंस का सबसे बड़ा झंझट होता है। ज्यादातर बैंक खातों में मंथली एवरेज बैलेंस (Monthly Average Balance) बनाए रखना जरूरी होता है। यह राशि बैंक के हिसाब से 500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक हो सकती है। कई लोग मानते हैं कि Zero बैलेंस अकाउंट में कोई शर्त नहीं होती, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर ऐसे अकाउंट में 3 महीने तक कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं होता या पैसा जमा नहीं किया जाता है, तो वह सामान्य सेविंग अकाउंट (General Savings Account) में बदल सकता है। ऐसे में अगर न्यूनतम बैलेंस मेंटेन नहीं किया गया तो बैंक अपने नियमों के अनुसार जुर्माना काट लेता है। इस तरह बिना आर्थिक नुकसान से बचते हुए खाते को बंद करवाने में ही भलाई है।
साइबर फ्रॉड होने का बड़ा खतरा -
एक से ज्यादा बैंक खाते खुलवाने पर साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का खतरा बना रहता है। लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खाते साइबर अपराधियों के लिए आसान निशाना बन जाते हैं। कई मामले सामने आए हैं जिनमें पुराने अकाउंट का इस्तेमाल अवैध लेनदेन के लिए किया गया है, जिनका असली मालिक महीनों या सालों से उन्हें चेक तक नहीं कर रहा था। ऐसे हालात में व्यक्ति को आर्थिक नुकसान तो होता ही है इसके स ही कानूनी झंझट में भी फंस सकते हैं।
ITR भरते समय आएगी समस्या -
इनकम टैक्स रिटर्न (income tax return) भरते समय भी ऐसा गैर-जरूरी खाता परेशानी का कारण बन जाता है जो लोग टैक्स देते हैं, उन्हें ITR फाइल करते समय अपने सभी बैंक खातों की जानकारी देनी होती है। इसके लिए बैंकों से स्टेटमेंट निकलवानी होती है। अगर आप किसी खाते का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो भी उसकी स्टेटमेंट आपको बैंक से लेनी होगी। यह बिना बात का ही झंझट है, जिसे ऐसे अकाउंट को बंद करके टाला जा सकता है।
