hrbreakingnews.com

हरियाणा में चौकीदारों का मानदेय और भत्ते बढ़ाएगी सरकार

honorarium of watchmen : हरियाणा के चौकीदारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय (honorarium of watchmen) बढ़ाया जाने की संभावना है। हरियाणा सरकार ने चौकीदारों का मानदेय नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मानदेय बढ़ाने के साथ हरियाणा सरकार ने उन्हें एक और राहत दी है।
 
हरियाणा में चौकीदारों का मानदेय और भत्ते बढ़ाएगी सरकार

HR Breaking News (honorarium of watchmen) हरियाणा सरकार की ओर से चौकीदारों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब जल्द ही सरकार चौकीदारों का मानदेय और भत्ता (allowances of watchmen) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। हरियाणा सरकार ने चौकीदारों की सैलरी में बढ़ौतरी का फैसला लिया है। खबर में जानिए कि चौकीदारों का मासिक मानदेय कितना है कि और कितना बढ़ाया जाने वाला है।


ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन 


दरअसल, आपको बता दें कि शुक्रवार को पंचकूला में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह (Haryana Rural Chowkidar Felicitation Ceremony) का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमे प्रदेश के चौकीदारों को बुलाया है। उन्हें वाहनों में लेकर आने से लेकर भोजन प्रबंधन तक का जिम्मा जिला परिषद के सीईओ और अन्य अधिकारियों को सौपां गया है।


चौकीदारों को मिलता है इतना मासिक मानदेय 


सूत्रों के अनुसार चौकीदारों को सरकार अर्द्ध कुशल या अकुशल श्रेणी में शामिल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो मानदेय बढ़ जाएगा। अभी चौकीदारों को मासिक 11000 रुपये मानदेय (Monthly honorarium to watchmen) दिया जाता है। अर्द्ध कुशल और अवकुशल की कैटेगरी में आने पर यह 15000 रुपये से ज्यादा होगा। साथ ही सरकार सरकार वर्दी, लाठी और टॉर्च भत्ता भी 5000 से बढ़कर 6500 तक करने सकती है।

 

आखिरी बार कब बढ़ाया गया था मानदेय 


साइकिल भत्ता भी 3500 रुपये से बढ़कर 5000 तक होने की संभावना है। समारोह में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) और पंचायती राज मंत्री कृष्णा पवार भी शामिल रहेंगे। राज्य महासचिव कलीराम के अनुसार उनका मानदेय 2023 में बढ़ाया गया था। उसके बाद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

चौकीदारों को पक्का भी किया जाना चाहिए। राज्य में 7000 पदों पर अभी 5190 पद भरे हैं। साथ ही सरकार चौकीदारों की न्यूनतम सैलरी (Minimum salary of watchmen) 30000 रुपये होनी चाहिए।

 


रिटायरमेंट राशि की मांग 


रिटायरमेंट राशि (retirement amount) 10 लाख करने, साइकिल भत्ता 10000 रुपये, बीमारी से मृत्यु पर 10 लाख और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 50 लख रुपए परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की गई है।