हरियाणा में मेट्रो के नए प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
HR Breaking News (metro projects) हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में नए मेट्रो प्रोजेक्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है, जिसे अब मंजूरी के लिए केंद्रीय शहरी मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश में इस मेट्रो प्रोजेक्ट से विकास (development from metro project) के नए पंख लगेंगे और प्रदेश की अन्य जिलों से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
केंद्र से मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम
दरअसल, आपको बता दें कि बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो (Metro from Ballabhgarh to Palwal) चलाने के प्रोजेक्ट को सीएम सैनी द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी देने के बाद केंद्रीय शहरी मंत्रालय को भेजने से प्रोजेक्ट को पंख लग गए हैं। जैसे ही प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी मिलती है तो उसके बाद काम शुरू हो जाएगा, जिसके निर्माण से पृथला के पास और फरीदाबाद के सेक्टर-58-59 के इंडस्ट्रियल इलाके को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
शुरू हुआ परियोजन का काम
बता दें कि बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो चलाने की 25 जून-2023 को पृथला के गदपुरी टोल पर हेल्ड फरीदाबाद लोकसभा इलाके की गौरव रैली (Gaurav rally of Lok Sabha constituency) में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सहमति पर तत्कालीन सीएम मनोहर लाल की ओर से ऐलान किया गया था। अब प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत हो गई है। अब बल्लभगढ़ व पलवल के बीच की दूरी 28 किलोमीटर की होगी।
प्रोजेक्ट पर खर्च होगी इतनी लागत
यह मेट्रो वायलेट आखिरी स्टेशन (Metro Violet last station) राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ से पलवल तक चलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-आगरा हाईवे के पैरेलेल मेट्रो लाइन का संचालन होगा। इसके साथ ही पलवल लघु सचिवालय (Palwal Mini Secretariat), ओमैक्स सिटी के साथ कुसलीपुर तक जुड़ाव के लिए KMP-KGP इंटरचेंज पर आखिरी स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रोजेक्ट पर 4320 से 4500 करोड़ रुपये का बजट खर्च होने का प्रस्ताव रखा गया है और 10 से 13 एलिवेटेड स्टेशन बनाने का प्लान है।
बल्लभगढ़ से पलवल में पड़ेंगे ये मेट्रो स्टेशन
बल्लभगढ़-पलवल में जो मेट्रो स्टेशन (Ballabhgarh-Palwal Metro Station) पड़ने वाले हैं। उनमे बल्लभगढ़ के बाद पहला स्टेशन झाड़सेंतली का सेक्टर 58-59 पड़ेगा। वहीं, दूसरा स्टेशन सीकरी, सोफ्ता,पृथला, बघौला, आल्हापुर, दिल्ली गेट, पलवल बस स्टैंड, आगरा चौक, पलवल लघु सचिवालय का नाम शामिल है, जिससे KMP-KGP एक्सप्रेसवे (KMP-KGP Expressway) से कनेक्टिविटी सीधी होगी।
सचिन मडोतिया ने कही ये बात
सचिन मडोतिया का कहना है कि फरीदाबाद के सेक्टर-58-59 और पृथला के पास बड़ा इंडेस्ट्रियल क्षेत्र (new metro projects In haryana) हो गया है। इन औद्योगिक क्षेत्रों में आवागमन के लिए आटो ही सबसे बड़ा साधन है। मेट्रो के शुरू होने से इन इंडेस्ट्रियल क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।
बल्लभगढ़ से आगे कहां जाएगी मेट्रो
अन्य जानकार का कहना है कि मेट्रो बल्लभगढ़ से आगे KGP व केएमपी तक जाएगी। मेट्रो (Haryana Metro projects) से सीधे लोग इन रास्तों पर आ जा सकेंगे। मेट्रो के विस्तार से मेवात, होडल जैसे क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। इस क्षेत्र के लोग मेट्रो से पृथला और सेक्टर-58-59 के उद्योगों में कार्य करने आ सकेंगे।
वहीं, अन्य जानकार के अनुसार पहले पलवल-होडल तक आवागमन के लिए रेल बढ़िया साधन था। कोविड के टाइम पर बंद हुई ईएमयू ट्रेन अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। मेट्रो विस्तार (metro extension in haryana) से पलवल-होडल के लोगों को लाभ मिलेगा।
