home page

Loan Alert : लोन लेने वालों के लिए गुड न्यूज, बैंक ने कम किया एमसीएलआर, ब्याज में मिलेगी राहत

Loan Alert : अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, बता दें कि ग्राहकों को राहत देते हुए बैंक ने MCLR में कटौती की है। MCLR कम होने से लोन लेने (Loan Alert) वालों को ब्याज दरों में राहत मिल सकेगी। आइए खबर में जानते हैं कि बैंक ने एमसीएलआर कितना कम किया है। 

 | 
Loan Alert : लोन लेने वालों के लिए गुड न्यूज, बैंक ने कम किया एमसीएलआर, ब्याज में मिलेगी राहत

HR Breaking News (Loan Alert) लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब हाल ही में बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए एमसीएलआर रेट में कटौती कर दी है। एमसीएलआर में इस कटौती का असर बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI पर राहत के रूप में दिख सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि किस बैंक ने एमसीएलआर रेट में कटौती (MCLR rate cut) की है।

 

MCLR रेट में हुई इतनी कटौती 


बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने MCLR रेट (HDFC Bank MCLR Rate) में 10 बेसिस पॉइंट्स (basis points) की कटौती की है, जिससे लोन सिस्टम से जुड़े लोगों को फायदा होगा हैं। बता दें कि एक बेसिस पॉइंट एक प्रतिशत पॉइंट का सौवां हिस्सा है। जानकारी के अनुसार आज 7 मार्च से बदले हुए HDFC बैंक MCLR रेट्स 7 लागू कर दिए जाएंगे। ओवरनाइट और एक महीने के MCLR में 10 बेसिस प्वांइट की कमी आई है।


MCLR रेट में बदलाव (Change in MCLR rate) के बाद HDFC बैंक के MCLR रेट्स अब लोन की अवधि के आधार पर 8.15 प्रतिशत से 8.55 प्रतिशत तक हैं। जबकि इससे पहले फरवरी 2026 में, HDFC बैंक के MCLR रेट्स लोन की अवधि के बेस पर 8.25 प्रतिशत से 8.60 प्रतिशत की रेंज में थे।

 

HDFC बैंक के कई टेन्योर के MCLR


दरअसल, आपको बता दें कि HDFC बैंक के MCLR (HDFC Bank MCLR)  मार्च 2026 में आज प्रभावी हुए रेट बीते बदलाव के मुकाबले बेहद हैं। अब की बार MCLR में 10 बेसिस पॉइंट्स की कमी की गई है, जो 8.25 प्रतिशत से 8.15 प्रतिशत हो गए हैं।
बैंक ने तीन माह के भीतर ही MCLR में 5 bps की कटौती कर दी है और इसे 8.30 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत कर दिया है।

ठीक ऐसे  ही 6 महीने ओर एक साल के टेन्योर में 5 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है, जिसे 8.40 प्रतिशत से 8.35 प्रतिशत किया गया है। 2 साल के MCLR को 8.50 प्रतिशत से कम कर 8.45 प्रतिशत किया गया, जबकि बैंक ने 3 वर्ष के MCLR को 8.60 प्रतिशत से कम कर 8.55 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 5 बेसिस पॉइंट्स की कमी (Reduction of basis points) को दर्शाता है।

जानिए क्या है MCLR 


अब जान लेते हैं कि आखिर MCLR क्या (MCLR Kya Hai)  है।  MCLR  वह मिनिमम इंटरेस्ट रेट होता है, जो किसी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (Financial Institution) को विशेष लोन के लिए चार्ज करना होता है। बता दें कि यह ग्राहकों के द्वारा लोन के लिए इंटरेस्ट रेट की सबसे कम लिमिट को तय करता है। यह रेट लिमिट लोन लेने वालों के लिए तय की जाती है। RBI ने 2016 में MCLR की शुरुआत की थी। 

HDFC बैंक का बेस रेट 


अभी तो HDFC बैंक का बेस रेट (HDFC Bank Base Rate) 8.80 प्रतिशत है, जो 26 दिसंबर, 2025 से लागू होगा। 26 दिसंबर, 2025 से लागू, HDFC बैंक का बेंचमार्क PLR 17.30 प्रतिशत सालाना है।


HDFC बैंक की ओर से 6 मार्च, 2026 से एफडी इंटरेस्ट रेट (FD interest rate) में बदलाव किया गया है, और आम लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 2.75 प्रतिशत और 6.50 प्रतिशत से लेकर सीनियर सिटिजन को 3.25 प्रतिशत और 7 प्रतिशत तक है। HDFC बैंक की ओर से 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम की फिक्सड डिपॉजिट पर  ब्याज दर (Interest Rate on Fixed Deposit) 10 बेसिस पॉइंट को बढ़ा दिया है और बढ़ाकर 6.40 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत कर दी है। सीनियर सिटीजन्स के लिए FD अवधि के लिए, HDFC बैंक की ओर से ब्याज दर 6.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है।