Rain alert : अगले 3 घंटे में यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Rain alert : मौसम के इस बदलते स्वरूप में हो रही बारिश कई राज्यों के लिए बारिश राहत लेकर आई है। वहीं कई राज्यों में मौसम का रोद्र रूप दिखाई दे रहा है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटे यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले है। इनमें बारिश का येलो, ऑरेंज, और किन्हीं जगहों पर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। यूपी जैसे राज्यों में प्रशासन और लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से कि किन इन राज्यों के किन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
HR Breaking News (Rain alert) : आईएमडी की ओर जारी अलर्ट (Rain alert up) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का मौसम रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटा में यूपी, हिमाचल (Rain alert himacahl) और उत्तराखंड (Rain alert Uttarakhand) के लिए बारिश का येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर भारी वर्षा होगी। वहीं हिमाचल (IMD rain alert) उत्तराखंड के कई इलाकों में भूस्खलन जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के समय 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। यूपी उत्तराखंड और हिमाचल के लिए अगले 3 घंटे मौसम के लिए लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।
Rajasthan Mausam 28 September 2026 : राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
बाढ़ जैसे हालात बन रहे (27 sept mausam)
यूपी में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में प्रशासन की भी चिंता लगातार बढ़ रही है। नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है। आने वाले 3 घंटे में भी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में इन इलाकों में होगी भारी बारिश (up ka weather)
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले 3 घंटे में यूपी के (up me yha hogi barish)सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बांदा, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संत, कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर यूपी, गोंडा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में भारी वर्षा होने के अनुमान है। बादलों की गरज चमक देखने को भी मिलेगी और तेज गति से हवाएं चलती रहेगी।
यूपी के इन इलाकों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट (next 3 hour up weather)
इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में यूपी के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बनी रहेगी।
उत्तराखंड में जानिए अगले तीन घंटों का मौसम (Uttarakhand ka mausam)
उत्तराखंड (rain alert Uttarakhand) में अगले 3 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरगढ़, उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश होगी और वहीं मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पुरी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम के इस रोद्र रूप को देखते हुए प्रशासन और लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
हिमाचल में अगले तीन घंटे का मौसम (himachal ka mausam)
मौसम विभाग ने हिमाचल (rain alert himachal) के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, किन्नोर, शिमला, सोलन जिलों में भारी बारिश के अनुमान है।
