Haryana News : हरियाणा के 26 शहरों में घर व फ्लैट खरीदने का मौका, सरकार करेगी नीलामी
HR Breaking News (Haryana Housing Scheme) हरियाणा में सरकार की ओर से लोगों को घर व फ्लैट खरीदने का मौका दिया जा रहा है। आने वाले महीनों में अलग अलग शहरों में अलग-अलग दिन ई ऑक्शन के तहत यह घरों की निलामी होगी। चलिए जानते हैं विस्तृत रिपोर्ट-
सरकार पहले ही शुरू कर चुकी ई नीलामी
हरियाणा में सरकार की ओर हाउसिंग बोर्ड विभाग के अंतर्गत 26 शहरों में फ्लैट और आवासीय संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इस ई नीलामी के लिए सरकार ने ऑनलाइन शेड्यूल जारी किया है। अंतिम साल अगस्त में 21 शहरों में 950 आवासीय संपत्तियों की ई-नीलामी शुरू हुई थी, परंतु, बड़ी संख्या में फ्लैट्स की ई-नीलामी नहीं हो पाई थी। अब जो नया टाइम टेबल आया है, उसके अनुसार फरवरी, मार्च व अप्रैल में 2-2 बार ई-नीलामी की जाएगी।
अलग-अलग शहरों में होगी ई-नीलामी
18 फरवरी, 9 मार्च व 1 अप्रैल को अंबाला, यमुनानगर, अलीपुर, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और धारूहेड़ा में ई-नीलामी होगी। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के माध्यम से शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं, 25 फरवरी, 17 मार्च और 15 अप्रैल को फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, झज्जर, रतिया, सिरसा, टोहाना, घरौंडा, कैथल, करनाल, नरवाना, पानीपत में फ्लैट्स की ई बिक्री की जाएगी।
पहले ही जमा करानी होगी बयाना राशि
नियमों के अनुसार ईएमडी यानी बयाना राशि ई-आक्शन से 1 दिन पूर्व सायं 5 बजे तक जमा करानी है। हरियाणा में सरकार की ओर से हाउसिंग बोर्ड का विलय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड से संबंधित श्रेणियों के फ्लैट से संबंधित संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। संपदा कार्यालयों में इस बारे में ब्योरा विस्तृत रूप से मिल जाएगा।
