home page

Haryana News : हरियाणा में बढ़ेगी जनता की सुविधा, 5 नए बस स्टैंड होंगे विकसित

Haryana New Bus Stands : हरियाणा में सरकार की ओर से नए बस स्टैंड्स को विकसित किया जाएगा। 5 नए बस अड्‌डे बनाए जाएंगे। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ होगा। चलिए जानते हैं, कहां-कहां पर यह बस स्टैंड बनाए जाएंगे। 

 | 
Haryana News : हरियाणा में बढ़ेगी जनता की सुविधा, 5 नए बस स्टैंड होंगे विकसित

HR Breaking News (Haryana me new Bus Stand) हरियाणा में सरकार की तरफ से लगातार डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार अब प्रदेश में नए बस स्टैंड्स को विकसित करेगी। 5 नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे, जिससे लाखों लोगों को सीधे तौर पर लाभ होगा। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार विकास के कार्यों को किया जा रहा है। 

 

यात्रियों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधा 


हरियाणा में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। आने वाले 2 साल के अंदर पांच नए बस अड्डे (5 new bus stand) विकसित किए जाएंगे। इसको लेकर सरकार ने घोषणा कर दी है। सरकार का मानना है कि शहरों में नए बस अड्डा की आवश्यकता है, जिसके लिए इनका निर्माण किया जाएगा। 

 

कहां-कहां पर बनेंगे बस अड्डे 


हरियाणा में नए बस अड्डे को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग (parivahan vibhag) की ओर से बनवाया जाएगा। इस समय रेवाड़ी में नए बस अड्डे के लिए भूमि पूजन का काम हो गया है। इसके साथ ही बरवाला, नारायणगढ़, नीलोखेड़ी, बहस में भी नए बस अड्डे तैयार करवाए जाएंगे। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और जाम की समस्या से भी छुटकारा दिलाया जाएगा। 

पुराने बस अड्डे को किया जाएगा फिर से निर्मित 


हरियाणा के हिसार (hisar news) में फिलहाल जो बस अड्डा है, वह पुराना है। यह हरियाणा के हिसार के बरवाला में बना हुआ है, जिसको तोड़कर अब नया बस अड्डे को निर्मित किया जाएगा। बसों के लिए फिलहाल पर्याप्त जगह नहीं है और जलभराव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। 

इसी प्रकार नीलोखेड़ी में पुलिस स्टेशन के पास बस अड्डे (New Bus stand) का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास हो चुका है, फिलहाल यहां पर काम चल रहा है। रेवाड़ी शहर में भी आबादी के बीच बस अड्डा संचालित हो रहा है, जिससे जाम की समस्या रहती है। अब शहर से बाहर 20 एकड़ में नए बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। 39 करोड़ रुपए इस परियोजना पर खर्च किए जाएंगे। 2028 तक बस अड्डे को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 


12 काउंटर वाला बनेगा बस अड्डा 


वहीं अंबाला (Ambala News) के नारायणगढ़ में 12 काउंटर वाला नया बस अड्डा बनाया जाएगा। पुराने बस अड्डे के स्थान पर नए सिरे से बस अड्डे को विकसित किया जाएगा। इसका टेंडर लग चुका है। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के अनुसार भिवानी के बहस में भी नए बस अड्डे को निर्मित किया जाना है। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए लगातार नए विकास के कार्य किए जा रहे हैं।