hrbreakingnews.com

3 की जगह अब 4 जलवायु क्षेत्रों में बंटा हरियाणा, HAU के एटलस को मिला कॉपीराइट

हरियाणा में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में शुष्क क्षेत्र में कमी आई है तो अर्धशुष्क क्षेत्र बढ़ गया है। जलवायु परिवर्तन से हरियाणा का कृषि भूगोल बदल गया है। प्रदेश को 4 क्षेत्रों में बांटा गया है। पहले हरियाणा 3 क्षेत्रों में बंटा हुआ था। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

 
3 की जगह अब 4 जलवायु क्षेत्रों में बंटा हरियाणा, HAU के एटलस को मिला कॉपीराइट

HR Breaking News (Haryana HAU Research) क्लाइमेट चेंज को लेकर लगातार चर्चा होती है। हरियाणा प्रदेश में इसका प्रभाव भी देखने को मिला है। हरियाणा का कृषि भूगोल पिछले कुछ वर्षों में बदल चुका है। इसको लेकर हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार की तरफ से एटलस का कॉपीराइट भी मिल गया है। अब हरियाणा प्रदेश तीन की बजाय चार क्षेत्रों में बंट गया है। 

 

 

चार कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्र आए सामने (HAU News)


हरियाणा में चार कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्र सामने आए हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय यानी एचएयू के वैज्ञानिकों की तरफ से इसका अध्ययन किया गया है। इसके लिए हरियाणा में कृषि पारिस्थितिकी एटलस तैयार किया गया है। इस एटलस का कॉपराइट भी हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को मिल गया है। 

कुलपति ने किया किताब का विमोचन (Haryana Climate Atlas)


हरियाणा में इस एटलस का विमोचन किया गया है। एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज कंबोज की तरफ से इसका विमोचन किया गया है। बताया गया है कि लगातार वातावनण में बदलाव आ रहे हैं। 1988 से 2022 के अंतराल में हरियाणा में जलवायु क्षेत्रों में कई बदलाव देखे गए हैं। 


नम उपार्द्र क्षेत्र आया सामने 


हरियाणा में वैज्ञानिक दृष्टि से अब तक 3 जलवायु क्षेत्र थे। अब प्रदेश में 4 जलवायु क्षेत्र हो गए हैं। पाया गया है कि उत्तर की पहाड़ियों में नम उपार्द्र क्षेत्र है। इससे जलवायु में बदलाव का साफ संकेत मिलता है। 


इन 4 कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों में बंटा हरियाणा


हरियाणा को अब 4 कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों में बांटा गया है। हरियाणा में शुष्क क्षेत्र का दायरा कम हुआ है। वहीं, अर्धशुष्क क्षेत्र का विस्तार हुआ है। यानी की इसमें इजाफा हुआ है। हरियाणा में अब शुष्क, अर्धशुष्क, शुष्क उपार्द्र, नम उपार्द्र क्षेत्र बन गए हैं। वैज्ञानिकों की तरफ से तापमान, बारिश, मिट्‌टी, हवा आदि का गहन अध्ययन किया गया है। साल 1988 में हरियाणा में अर्धशुष्क क्षेत्र 48.7 प्रतिशत था। यह 2024 में बढ़ा है और 65 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब एटलस में हरियाणा चार प्रमुख कृषि पारिस्थितिकी जोन में बंट गया है। 


बारिश आधारित फसलों का रकबा हुआ कम


हरियाणा में बारिश आधारित फसलों की ओर किसानों का रुख कम हुआ है। प्रदेश में पानी पर निर्भर फसलों की तरफ रूझान बढ़ा है। नकदी फसलों और तिलहन की फसलों में भी इजाफा हुआ है। पारंपरिक बारिश आधारित फसल का रकबा घट गया है। बता दें कि नए एटलस से जलवायु के हिसाब से फसलों के चयन करने में किसानों को भी मदद मिलेगी 


मौसम संबंधी आंकड़ों और खेती की जरूरत के बीच महत्वपूर्ण कड़ी 


एटलस के बारे में अनुसंधान निदेशक डॉ. राजवीर गर्ग की तरफ से जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि एटलस के माध्यम से मौसम से जुड़े आंकड़ों में खेती की जरूरत के बीच बेहतर संबंध बनेगा। वैज्ञानिकों की तरफ से इसके अनुसार जलवायु के अनुकूल फसल की किस्म और सिंचाई के प्रबंधन की योजना तैयार की जा सकेगी। किसान अपने क्षेत्र में जलवायु के अनुसार फसल का चयन कर सकेंगे, जिससे बेहतर उत्पादन मिलेगा। 

बढ़ती आबादी की जरूरत को पूरी करने में मिलेगी मदद 


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कांबोज की तरफ से कहा गया है कि इस एटलस से बढ़ती आबादी की जरूरत पूरी करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों को संतुलित उपयोग करने में लाभ मिलेगा। किसान, वैज्ञानिकों और नीति निर्माता को फसल चयन, जल प्रबंधन और टिकाऊ खेती की योजना बनाने में सहायता मिलेगा। इससे उपजाऊ भूमि का संरक्षण होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। 


इन वैज्ञानिकों की रही भूमिका 


इसकी टीम में डॉक्टर अनुराग, डॉक्टर रामनिवास, डॉक्टर एमएल खिचड़, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर चंद्रशेखर और डॉक्टर राजवीर गर्ग शामिल रहे। वहीं इसके विमोचन के मौके पर ओएसडी डॉ अतुल ढींगरा, मीडिया एडवाइजर डॉक्टर संदीप आर्य, डॉक्टर दिनेश तोमर, डॉक्टर योगेश जिंदल और डॉक्टर जितेंद्र भाटिया मौजूद रहे।