UP me tej barish : यूपी में अचानक अत्यंत भारी बारिश, कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी, देखें लिस्ट
HR Breaking News : (UP me tej barish) पिछले काफी समय से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने नए पश्चिम विक्षोभ के बाद उत्तर प्रदेश में बरसात और ज्यादा तेज हो गई है। नेपाल सीमा में लगे तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से काफी तेज बरसात हो रही है। लगातार बरसात की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (mausam vibhag) के अंदर लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से जानकारी शेयर की गई है कि शनिवार को प्रदेश में व्यापक बरसात होने की संभावना है। नेपाल सीमा से लगते तराई क्षेत्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना है। बरसात के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में गिरावट आई है और यह सामान्य से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। इन 8 जिलों और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से बरसात (weather news) से जुड़ा रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वाचल, मध्य और पश्चिमी यूपी के बड़े हिस्से में तेज बरसात की संभावना है।
गोंडा में बरसात की वजह से स्कूलों की छुट्टियां (School holidays)
लगता तेज बरसात को देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन द्वारा शनिवार को भी जिले में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां करने का आदेश दिया गया है। अब स्कूल 28 सितंबर को खुलेंगे। DIOS डॉ रामचंद्र और BSA अमित कुमार द्वारा बताया गया कि सभी संबंधित स्कूल संचालकों को आदेश का पालन (School Holidays Order) करना जरूरी है।
बरसात की वजह से जिलाधिकारी द्वारा लखनऊ के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक छुट्टी करने की आदेश जारी कर दिए गए हैं। बलरामपुर में भी शनिवार को कक्षा एक से कक्षा 12 तक बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (Weather department forecasts) को देखते हुए सीतापुर बाराबंकी और श्रावस्ती में भी अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से यहां बरसात से जुड़ा रेड अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जान लेते हैं किन-किन जिलों में बरसात का अलर्ट जारी हुआ है।
रेड अलर्ट वाले जिले (IMD Red Alert)
मौसम विभाग की तरफ से श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में बरसात से जुड़ा रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले (IMD Orange Alert)
मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं शामिल हैं।
इन जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी (IMD Yellow Alert)
IMD की तरफ से लगभग 39 जिलों में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, मैनपुरी, इटावा और औरैया शामिल हैं।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कई इलाकों में बरसात की वजह से मौसम के हालात बिगड़े हुए नजर आएंगे। IMD की तरफ से कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, रामपुर में मौसम खराब होने की आशंका जताई है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हवा है।
राहत आयुक्त डॉ हरिकेश भास्कर द्वारा शुक्रवार को रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई और इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत तथा बचाव कार्य शुरू करने की निर्देश दिए हैं। रेड अलर्ट वाले लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
वहीं लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मुरादाबाद, बदायूं, बाराबंकी और रायबरेली समेत ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहने और स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
27 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अपडेट जारी (weather updates)
IMD के अनुसार आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रह सकता है। कई जिलों में तेज बरसात के साथ अचानक बाढ़ का खतरा भी बताया गया है। आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, लखनऊ, कानपुर नगर और फतेहपुर समेत कई जिलों के जलग्रहण इलाकाों में प्रशासन को खास एक्टिव रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा तज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और पार्कों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
राहत और बचाव टीमों को किया गया अलर्ट
प्रशासन की तरफ ने सभी राहत और बचव टीमों को एक्टिव कर दिया है। फायर सर्विस, पीएसी, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और आपदा मित्रो की टीमों को जरूरत के अनसार प्रभावित इलाकों में भेजने के आदे्श दिए गए हैं। जहां ज्यादा जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है, वहां अधिक टीमें तैनात की जाएंगी। अधिकारियों को जल निकासी और राहत कार्यो को प्रथमिकता देने के लिए कहा गया है। कच्चे मकानों के आसपास जलभराव की स्थिति पर लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी तुरंत नजर रखेंगे। ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और संवेदनशील परिवारों पर खास निगरानी रखने क निर्देश दिए गए हैं।
खराब मौसम में स्कूल-कॉलेज बंद करने का डीएम को अधिकार
तेज बरसात और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारियों को जरूरत पड़ने पर स्कूल-कॉलेज और गैर-जरूरी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लेने की अनुमति दी गई है। प्रशासन द्वारा लोगो स अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर केवल बेहद जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना राहत हेल्पलाइन 1070 पर दे सकते है।
अंबेडकर नगर में कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद
तेज बरसात और चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए अंबेडकर नगर में शनिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। DM ईशा प्रिया के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह के अनुसार आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
शनिवार को लखनऊ में भी स्कूलों की छुट्टियां (School holidays in Lucknow)
लखनऊ में भारी बरसात ओर कई इलाको में जलभराव की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम विशाख जी ने इसमें आदेश जारी किया है। आदेश प्रीप्राइमरी से 12th तक के राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्ड से संचालित स्कूलों पर लागू होगा। अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रायबरेली में भी स्कूल बंद (School holidays in Raebareli)
तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए रायबरेली में शनिवार को कक्षा 1 से 12th तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित किया गई है। SDM प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
इन जिलों में भी स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के चलते कई अन्य जिलों में भी कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। इनमें कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, फतेहपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, कन्नौज, हरदोई और औरैया शामिल हैं। इसके अलावा गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर में भी कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में भी स्कूल बंद रखने की जानकारी (Information regarding school closure) सामने आई है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की करी अपील
प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि बरसात और बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। IMD और जिला प्रशासन (District Administration) की तरफ से जारी होने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें और जरूरी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों को भी लगातार जमीनी लेवल पर रहकर हालात की निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
