Holi Mahotsav 2023: देश की इस जगह लगातार 4 दिन तक चलेगा होली महोत्सव, जानिए कैसे, कहां और कब हो सकते हैं शामिल
8 मार्च को होली का त्योंहार मनाया जाएगा। बहुत से लोग अपने घर में ही होली मनाते हैं लेकिन देश में कुछ ऐसी भी जगहें होती है जहां होली महोत्सव आयोजित होता है। इस महोत्सव में देश दुनिया से लोग शामिल होते हैं। अगर आप भी इस होली महोत्सव में शामिल होकर होली का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो आइए जानते हैं यह कहां और कब से शुरू होगा।

HR Breaking News (ब्यूरो)। इस वर्ष 7-8 मार्च को होली का त्योहार है। होली दो दिन का पर्व होता है, जिसमें पहले दिन होलिका दहन होती है और अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। पूरे देश में ही होली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। होली को लेकर सभी के अपने रीति रिवाज और परंपराएं होती हैं। भारत का एक शहर ऐसा भी है, जहां विश्व स्तर के होली महोत्सव का आयोजन होता है। होली महोत्सव प्रतिवर्ष लगता है, जिसमें देश दुनिया के लोग शामिल होते हैं और भारतीय परंपरा व त्योहार का आनंद उठाते हैं। इस वर्ष चार दिन का होली महोत्सव लग रहा है। अगर आप भी अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो यहां आपको होली महोत्सव की शुरुआत की तारीख, जगह, शामिल होने का तरीका और पूरे सफर की जानकारी दी जा रही है।
होली महोत्सव का आयोजन कहां हो रहा?
प्रतिवर्ष होली महोत्सव का आयोजन राजस्थान के अजमेर में पुष्कर में होता है। पुष्कर हिंदू तीर्थ स्थल है। यहां भगवान ब्रह्मा का मंदिर है, जो पूरे देश में एकमात्र भगवान ब्रह्म का मंदिर है। होली महोत्सव पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट चौक पर लगेगा।
ये भी पढ़ें : कर्मचारियों के DA-HRA में बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे 27 हजार
कब है होली महोत्सव?
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से हो रहा है, जो कि 7 मार्च 2023 तक रहेगा। इस दौरान महोत्सव में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, महाआरती, भजन संध्या का आनंद उठा सकेंगे।
4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या होगी, वहीं 5 मार्च को कैमल और हाॅर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का मंचन और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं आखिरी दिन 7 मार्च को गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।
ये भी जानें : कर्मचारियों की बढ़ेगी रिटायरमेंट आयु और पेंशन, इस फॉर्मूले पर काम कर रही सरकार
होली महोत्सव का मुख्य आकर्षण
होली महोत्सव में हाॅलीवुड और बाॅलीवुड के कलाकार शामिल हो रहे हैं। संगीतकार हरीहरन, गायिका अनुराधा पौडवाल और अमित त्रिवेदी होली महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं पुष्कर में आप ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। भगवान ब्रह्म के मंदिर जा सकते हैं।
कैसे पहुंचे पुष्कर
दिल्ली से पुष्कर की दूरी 471 किलोमीटर है। अगर आप कैब या खुद की कार से ड्राइव करके जा रहे हैं तो लगभग 8 घंटे का सफर तय करना पड़ेगा। वहीं अजमेर और पुष्कर में रेलवे स्टेशन भी है, जहां पहुंचने के लिए ट्रेन का किराया 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएगा।