home page

Gold Loan : सबसे सस्ता गोल्ड लोन लेने की है इच्छा, जान लें कौन दे रहा सबसे शानदार ऑफर

cheapest gold loan : पिछलें कई दिनों से लोन का चलन बढ़ता ही जा रहा है। आजकल लोग छोटी-मोटी जरूरत होने पर भी लोन लेने का फैसला लेते है। गोल्ड़ लोन का जिक्र (Mention of gold loan) किया जाएं तो आजकल गोल्ड़ लोन भी लोगों के लिए आसान विकल्प बन गया है। अगर आप भी गोल्ड़ लोन लेने की प्लान कर रहे है तो आइए खबर में  जान लेते है कहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड लोन।
 | 
Gold Loan : सबसे सस्ता गोल्ड लोन लेने की है इच्छा, जान लें कौन दे रहा सबसे शानदार ऑफर

HR Breaking News : (Gold Loan News) बढ़ती महंगाई के इस दौर में लोन का चलन बढ़ता ही जा रहा है। लोन भी कई तरह का होता है जैसे पर्सनल लोन, ऑटो लोन, कृषि लोन तथा गोल्ड लोन आदि। बात की जाए गोल्ड लोन की तो यह भी लोगों के लिए एक आसान और सस्ता विकल्प बन चुका है। 


सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Rate Hike) के बीच गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों कोई बैंक तथा फाइनेंस कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए गोल्ड लोन पर काफी ज्यादा ऑफर (Great offers on gold loans) प्रदान किए जाते हैं। जिससे लोग अपने सोने के बदले तुरंत कैश हासिल कर पा रहे हैं। 


सोने को गिरवी रखकर मिलने वाला यह लोन बिना क्रेडिट चेक के कुछ ही घंटों में मिल जाता है और इसकी ब्याज दरें भी दूसरे लोन के मुकाबले काफी कम होती हैं। यही वजह है कि जरूरत के वक्त लोग तेजी से गोल्ड लोन का सहारा ले रहे हैं। हालांकि लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और भुगतान की शर्तों को समझना भी बेहद जरूरी है। आइए खबर में जानते है कि इन दिनों सबसे सस्ता गोल्ड़ लोन कहां मिल रहा है।
 

इन बैंकों की तरफ से दिया जा रहा सस्ता लोन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गोल्ड लोन की ब्याज दर (Gold Loan Interest Rate in SBI) तकरीबन 9% सालाना से शुरू होती है। इसमें ग्राहक अपने सोने के बदले 20,000 रुपये से लेकर 50 लाख तक का लोन ले सकते हैं। अगर आप EMI के जरिए लोन चुकाना चाहते हैं तो इसकी अधिकतम अवधि 3 साल तक होती है। वहीं अगर आप एक साथ पैसा लौटाना चाहते हैं, तो 3 महीने, 6 महीने या 12 महीने की अवधि का विकल्प भी मिलता है।
 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)


पंजाब नेशनल बैंक में गोल्ड लोन करीब 9.25% सालाना ब्याज दर से मिलता है। इसके तहत ग्राहक अधिकतम 25 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन की अवधि आमतौर पर 1 साल तक होती है। इसे चुकाने के लिए ग्राहकों को EMI, एक साथ भुगतान और ओवरड्राफ्ट जैसे विकल्प भी दिए जाते हैं। 


एचडीएफसी बैंक (HDFC bank)


एचडीएफसी बैंक में गोल्ड लोन (Gold Loan in HDFC Bank) का इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न (IRR) 9.10% से 19% सालाना के बीच रहता है। यहां 25,000 रुपये से लोन की शुरुआत होती है और इसकी अवधि 6 से 42 महीने तक हो सकती है। बैंक सोने के बाजार मूल्य का अधिकतम 75% तक लोन प्रदान करता है।


आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)


आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank News) में गोल्ड लोन पर करीब 8.75% से 16.75% सालाना तक ब्याज दर लगती है। इस लोन की अवधि 6 महीने से लेकर 36 महीने तक हो सकती है। अगर ग्राहक पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, तो यहां से 2 करोड़ रुपये तक का गोल्ड लोन भी लिया जा सकता है।


बैंक ऑफ इंडिया (BOI Bank)


बैंक ऑफ इंडिया में गोल्ड लोन की ब्याज दर (Gold Loan Interest Rate) करीब 8.85% सालाना से शुरू होती है। इसके तहत ग्राहक अधिकतम 30 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। लोन की अवधि कुछ महीनों से लेकर 36 महीने तक हो सकती है। साथ ही बैंक सोने की मौजूदा कीमत के आधार पर करीब 85% तक लोन देने की सुविधा भी देता है।
 

NBFC कंपनियों की गोल्ड लोन ब्याज दरें देखे तो...


मुथूट फाइनेंस


मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) 10.90% सालाना से गोल्ड लोन प्रदान करवाता है। यहां ग्राहक अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं और इसकी अवधि एक साल तक होती है। लोन लेने के लिए 22 से 24 कैरेट की सोने की ज्वेलरी या सिक्के गिरवी रखने होते हैं।


मणप्पुरम फाइनेंस


मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) 9.90% सालाना ब्याज दर से गोल्ड लोन (gold loan) प्रदान करता है। इसमें ग्राहक अधिकतम 1.5 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं और अवधि एक साल तक होती है। कंपनी गिरवी रखे गए सोने के मूल्य का लगभग 75% तक लोन देती है।


बजाज फिनसर्व


बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन (Bajaj Finserv Gold Loan) 9.5% से 24% सालाना ब्याज दर के बीच प्रदान करवाता है। इसके तहत ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन के लिए 22 से 24 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी गिरवी (gold jewelery mortgage) रखनी होती है।