hrbreakingnews.com

गुरुग्राम के नए सेक्टरों में सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रण की प्रक्रिया शुरू

Gurugram News - गुरुग्राम में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब गुरूग्राम के नए सेक्टरों में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए योजना तैयार की गई है। दरअसल, शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति न बने इसके लिए संकरी सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
गुरुग्राम के नए सेक्टरों में सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रण की प्रक्रिया शुरू

HR Breaking News - गुरुग्राम तेजी से डेवलप हो रहा है। यहां तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों की संख्या ट्रैफिक जाम की समस्या बन रही है। शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने और लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए गुरूग्राम के नए सेक्टरों (Gurugram new sectors) में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने अहम कदम उठाया है। 


24 मीटर चौड़ी सड़कों का होगा निर्माण - (Gurugram latest news)


गुरुग्राम सेक्टर-81 से 86 (Gurugram Sector-81 to 86) और सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए 10.61 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल सरकार ने सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) की प्रक्रिया शुरू की है। शहरी संपदा विभाग की ओर से 30 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, गुरुग्राम-मानेसर शहरी परिसर (Gurugram-Manesar Urban Complex) में प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित जमीन की जरूरत है और भविष्य में ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर और आवश्कता पड़ सकती है।


नए सेक्टरों भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू - 
 


नए सेक्टरों (Gurugram New Sector) में सड़कों को चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition), पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 4(1) के तहत प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIDC) को सामाजिक प्रभाव आकलन इकाई नियुक्त किया है।

निगम प्रस्तावित अधिग्रहण का सामाजिक प्रभाव अध्ययन करने के साथ सामाजिक प्रभाव प्रबंधन योजना भी तैयार करेगा। राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के छह माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 10.61 एकड़ जमीन चिन्हित - 


प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए कुल 42,939.66 वर्ग मीटर यानी करीब 10.61 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। यह जमीन नवादा फतेहपुर, लखनौला, बढ़ा, गुरुग्राम, शिकोहपुर, सीही और धनवापुर समेत कई गांवों में है। सेक्टर-81 (Gurugram Sector-81) में नवादा फतेहपुर और लखनौला की जमीन शामिल है। सेक्टर-82 के लिए शिकोहपुर, जबकि सेक्टर-83 और 84 के लिए सीही में कई भूखंड चिन्हित किए गए हैं। सेक्टर-85 में बढ़ा और सेक्टर-86 में नवादा फतेहपुर के कई हिस्से प्रस्तावित सड़कें शामिल हैं।

गुरूग्राम के चार इलाकों में सड़क निर्माण के लिए सर्वे - 

सेक्टर-104 में सड़कों (Gurugram Sector-104) के निर्माण के लिए चार इलाकों में सर्वे किया गया है। इनमें 4,794.72 वर्ग मीटर का एक भूखंड, दूसरा 454.44 और तीसरा 2,456.83, चौथा 4,289.28 वर्ग मीटर के भूखंड सूची में शामिल किए गए हैं। धनवापुर की जमीन को भी प्रस्तावित अधिग्रहण में रखा गया है।

बता दें कि अधिसूचना जारी होने का यह मतलब नहीं है कि इसी जमीन का अधिग्रहण (Gurugram land acquisition) होगा। जरूरत को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है। इसमें जमीन मालिकों और अन्य प्रभावित लोगों पर प्रस्तावित अधिग्रहण के सामाजिक प्रभाव का भी अध्ययन किया जाएगा। अधिसूचना के साथ जारी भूखंडवार सूची में खेवट, खसरा नंबर, गांव और जमीन का क्षेत्रफल दर्ज किया गया है।


सड़कों के बनने से संपर्क होगा बेहतर - 


HSIDC सड़क निर्माण के लिए भूमि का अध्ययन करेगा। नए सेक्टरों में सड़कों का निर्माण होने से आवागमन आसान हो जाएगा और क्षेत्रों के बीच संपर्क भी मूजबूत होगा। इसके साथ ही प्रस्तावित सड़क नेटवर्क भविष्य में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करेगा।