यमुनानगर के दो वार्डों में बनेंगी 30 लाख रुपये से गलियां
HR Breaking News (Yamunanagar Streets) वैसे तो हरियाणा के कई राज्यों के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अब जल्द ही यमुनानगर के दो वार्डों में गलियां (Streets in two wards of Yamunanagar) बनाने के कार्यों पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जैसे ही ये विकास कार्य पूरे होते हैं, उसके बाद कई कॉलोनियों के लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा का लाभ मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
किन वार्ड में बनेंगी सड़के
नगर निगम (nagar nigam) की तरफ से वार्ड नंबर 11-12 में लगभग 30.50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत तीर्थ नगर और हनुमान कॉलोनी में कई गलियों (Lanes in Hanuman Colony) और नालियों को बनाया जाएगा। इन कामों के शुरू होने से लंबे समय से टूटी गलियों की समस्या दूर होगी। इस प्रोजेक्ट के शुरु होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
वार्ड नंबर 12 में गलियों का निर्माण
बता दें कि वार्ड नंबर 12 की तीर्थ नगर कॉलोनी में गलियों का निर्माण (streets in Ward No. 12) करवाया जाने वाला है, जिस पर 16 लाख 5000 रुपये की लागत आएगी। यहां बतरा फैक्टरी से सुभाष के घर तक बनने वाली गली का कार्य एक दिन पहले ही शुरू किया गया है। इसके तहत सबसे पहले पानी की निकासी के लिए गली के दोनों ओर नालियां बनाई जाने वाली है, उसके बाद पक्की गली बनाई जाएगी।
वार्ड नंबर 11 में बनेंगी ये गलियां
ऐसे ही वार्ड नंबर 11 (Ward No. 11) की हनुमान कॉलोनी में 14 लाख 45,000 रुपये की लागत से कई गलियों (Lanes in Hanuman Colony) और नालियां बनाई जाएंगी। इन कामों के पूरा होने से कॉलोनी के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। वार्ड नंबर 12 के पार्षद तिलकराज का कहना है कि इलाके की कई गलियां लंबे समय से टूटी हुई थीं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में लोगों की मांग पर गौर करते हुए इन गलियों और नालियों के निर्माण का काम शुरू कराया गया है।
मेयर सुमन बहमनी ने कही ये बात
मेयर सुमन बहमनी का कहना है कि नगर निगम (Municipal council) इलाकों में सही तरीके से विकास काम कराए जा रहे हैं। हर एक वार्ड की जरूरतों और स्थानीय लोगों की मांग के मुताबिक काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी निर्माण काम तय समय सीमा में पूरे करवाए जाएं। इसके अलावा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर खास गौर किया जाए।
