home page

LPG cylinder Hike : आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

LPG cylinder : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव अब एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि अब एक बार फिर से गैस सिलेंडर के रेट बढ़ गए है। आज गैस सिलेंडर के रेट (LPG cylinder Price) में 115 रुपये तक का उछाल आया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से गैस सिलेंडर के नए रेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
LPG cylinder Hike : आम आदमी पर फिर पड़ी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

HR Breaking News-(LPG cylinder Price hike) आम लोगों की जेब पर अब एक बार फिर से महंगाई का बोझ बढ़ गया है। रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने की वजह से घरेलू बजट पर इसका सीधा प्रभाव (LPG cylinder Price Today) देने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच इस नए इजाफे ने आम आदमी की चिंता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, क्योंकि रसोई का खर्च पहले से ही लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं गैस सिलेंडर के नए रेट के बारे में।

सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ौतरी-

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से एनर्जी की बढ़ती कीमतों के बीच देश में घरेलू LPG और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट (commercial cylinder rate) 114.5 रुपये तक बढ़ गया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था। उस वक्त कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी। साथ ही साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत हाल ही में 1 मार्च 2026 को 28-31 रुपये बढ़ाई गई थी। अब ये और भी ज्यादा महंगा हो गया है।


IOC के अधिकारियों ने दी जानकारी-

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले 14.2 kg के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 913 रुपये हो गई है। हालांकि पहले ये 853 रुपये तक की थी। वहीं मुंबई में इसकी कीमत अब 912.50 रुपये, कोलकाता (commercial cylinder rate Hike) में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये पर जा पहुंची है। लोकल सेल्स टैक्स या VAT के आधार पर रेट अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो जाते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, कीमत में ये बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 से लागू हो गई है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, यानि 10 करोड़ से ज्यादा (cylinder rate in Mumbai) गरीब लोग जिन्हें 2016 में स्कीम शुरू होने के बाद से मुफ्त LPG कनेक्शन मिले हैं, उन्हें साल में 12 बार रिफिल कराने पर 14.2 kg के सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दी जाती है। 

कमर्शियल LPG सिलेंडर का ये है नया रेट-

होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर यूज होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1835 रुपये, कोलकाता (Commercial LPG price in Kolkata) में 1990 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं 3 महीनों में चौथी बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 1 मार्च 2026 को हुई बढ़ोतरी से पहले फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिसंबर 2025 में 19 Kg के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों (Commercial gas cylinder prices cut) में कटौती की गई थी।

इस वजह से बढ़े सिलेंडर के रेट-

इंडस्ट्री के अधिकारियों का मानना है कि ये बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में मिलिट्री विवाद शुरू होने के बाद से ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद, भारत में कुकिंग गैस की कीमत पड़ोसी देशों (cylinder prices cut) की तुलना में सबसे कम दर्ज की गई है। 28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए एयर स्ट्राइक का कर दी है। कुछ ही घंटों में ईरान ने भी जवाब देते हुए मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले कर दिए। ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों पर भी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (cylinder prices Hike reason) ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है, जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।