LPG gas connection : 7 महीने से नहीं मिल रहे नए गैस कनेक्शन, मजबूरी में ब्लैक में खरीदे जा रहे सिलेंडर
LPG gas connection : पश्चिम एशिया में आए तनाव के बाद से LPG गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन मिलना काफी मुश्किल हो गया है। गैस एजेंसी में आए दिन हजारों की संख्या में उपभोक्ता नए गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। नए कनेक्शन नहीं मिलने के चलते उपभोक्ताओं को ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीद कर चूल्हा जलाना पड़ रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन नहीं मिलने की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। उसे समय LPG गैस सिलेंडर (LPG gas cylinder) की किल्लत को देखते हुए नए घरेलू गैस कनेक्शन देने पर पाबंदी लगाई गई थी, जो अब तक नहीं हटाई गई है। पिछले 7 महीने से जिले के लगभग 24,000 उपभोक्ता गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
गैस एजेंसियों के संचालकों के पास भी नहीं कोई जवाब - (haryana news)
गैस एजेंसियों के संचालकों के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है कि कब तक नए गैस कनेक्शन (New Gas Connection update) मिलने शुरू हो जाएंगे। वे भी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से इस संबंध में निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। गैस कनेक्शन नहीं मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को ब्लैक में महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं।
13 मार्च को नए गैस कनेक्शन पर लगाई थी रोक - (hisar news)
ईरान-अमेरिका -इजरायल युद्ध के चलते LPG की आपूर्ति बाधित होने पर केंद्र सरकार ने 13 मार्च को देशभर में नए घरेलू गैस कनेक्शन देने पर रोक लगा दी थी। उपभोक्ता तब से ही नए कनेक्शन लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वे बार-बार गैस एजेंसी (Gas Agency) के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है कि कनेक्शन बहाल करने के संबंध में अभी कोई भी निर्देश नहीं मिला है।
गैस सिलेंडर की कीमत 960 रुपये - (LPG Gas Cylinder Rate)
जिले की 34 गैस एजेंसियों के पास पहले रोजाना 100 से 120 नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदक आते थे। महीने में 3,000 या इससे ज्यादा लोग आवेदन करते थे। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) 960 रुपए में मिल रहा है। वहीं ब्लैक में इसकी कीमत 1400 से 1500 रुपये तक जा पहुंची है।
उपभोक्ता ने खुद बताई आपबीती - (Latest Update)
हिसार के रहने वाले नवीन कुमार का कहना है कि वह नए एलपीजी कनेक्शन (New LPG connections) लेने के लिए पिछले 6 महीने से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। गैस एजेंसी संचालकों से लेकर मंत्रालय तक ईमेल भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है जिसकी वजह से वह काफी परेशान है और ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर है।
अधिकारी ने दी जानकारी -
ऑल इंडिया LPG डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मार्च से ही नए गैस कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं। मंत्रालय की तरफ से अभी तक नए कनेक्शन चालू करने को लेकर कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कनेक्शन बहाल करने को लेकर हम भी उपभोक्ताओं को कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
