LPG Price hike: एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी, जाने कितनी हो गई कीमत
HR Breaking News (LPG Price) तेल कंपनियों की ओर से हर महीने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया जाता है। अब हाल ही में एक बार फिर तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। इस बढ़ौतरी के बाद अब एलपीजी सिलेंडर ओर महंगा हो गया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि एलपीजी गैस के दामों (LPG Gas Cylinder Price ) में कितना इजाफा हुआ है।
किन कारणों से बढ़े सिलेंडर के दाम
दरअसल, आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल (Iran Israel Strait of Hormuz ) के बीच जो युद्ध चल रहा है, उसका असर देशभर में देखा जा रहा है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को रोक दिया है। जिसके बाद इंपोर्ट होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में तेजी आई है। वहीं, देशभर में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ हैं।
दरअसल, आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते इंपोर्ट तरल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति (natural gas supply) प्रभावित होते ही घरेलू सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। होर्मुज के माध्यम से ही एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से स्टॉप हो गई है, जिसका तकरीबन 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति पर अस्थायी रूप से प्रभाव पड़ा है और एशियाई इंपोर्ट में चिंता बढ़ गई है।
इतने बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम
देश के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG cylinder prices) में इजाफा हुआ है। भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 853 रुपये बढ़ गए हैं और बढ़कर 913 रुपये हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नई दर आज 7 मार्च से प्रभावी होगी।
दिल्ली-मुंबई में सिलेंडर के दाम
राजधानी दिल्ली (Delhi LPG Cylinder Price) की बात करें तो यहां पर 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 115 रुपये का इजाफा आज 7 मार्च से प्रभावी हो गया है। दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव 1883 रुपये हो गया है। अप्रैल 2025 में सिलेंडर की कीमतों के बाद सिलेंडर की कीमतों में यह बदलाव हुआ है।
वहीं, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव (lpg gas cylinder price) 1835 रुपये हो गया है। सिलेंडर की कीमतों (cylinder prices) में उछाल के बाद लोगों में चर्चांए हो रही है।
