home page

Mausam Kaisa Rahega : UP में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

UP Weather Update : यूपी में इस तरह तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने के आसार बताए जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखी गई है और मौसम विभाग ने UP में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

 | 
Mausam Kaisa Rahega : UP में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट जारी

HR Breaking News, Digital Desk- उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather Update) में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण मार्च महीने में ही लू चलने की चेतावनी जारी (IMD Alert) की गई है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम में नरमी के संकेत भी मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक बार फिर अपना असर दिखा रहा है। इस कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। बादलों के प्रभाव के कारण बारिश की भी उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न हिस्सें में शुक्रवार से सोमवार के बीच बारिश की उम्मीद है। इस सीजन में सोमवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। गोरखपुर से लेकर नोएडा (Gorakhpur to Noida), गाजियाबाद तक लोगों को बदले मौसम का असर दिखेगा।


आसमान में बादलों और बारिश की बनती संभावनाओं के बीच प्रदेश में मौसम (UP Weather Update) के तेवर तल्ख होने के भी आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तेज गर्मी का अनुमान जताया गया है। हालांकि, शुक्रवार से बारिश का असर दिखने के बाद गर्मी के तेवर में कमी आएगी। तापमान नीचे जाने का अनुमान है। बारिश के असर के बाद आखिरी सप्ताह में सूर्य से निकलती गरमी अपना असर दिखाएगी।

ये भी जानें : कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने का एरियर, DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मौसम विभाग का अनुमान (Weather Department) है कि मार्च में ही लू जैसी स्थिति प्रदेश में देखने को मिल सकती है। संभावित हीट वेब को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार (UP Government) ने अलर्ट जारी (IMD Alert) किया है। राहत आयुक्त की ओर से सभी विभागों और जिलों को गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि मार्च में ही ये बचाव के सभी इंतजाम पूरे कर लें।


राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जिलों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि लू को राज्य आपदा घोषित किया गया है। लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। निर्देश दिए गए हैं कि बिजली की आपूर्ति दुरुस्त रखी जाए। इसके लिए उपकरणों के रख रखाव और मेंटेनेंस का काम मार्च में पूरा कर लिया जाए। नगर विकास विभाग को खुले पार्कों में छाया की समुचित व्यवस्था करने सड़कों पर नियमित पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को लू के दौरान बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस साल अप्रैल और मई में भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : किराएदार ने किया कब्जा तो मकान मालिक के पक्ष में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

राजधानी लखनऊ में गुरुवार की सुबह से ही बादलों और धूप का असर दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ धूप की गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में मौसम के तेवर में तल्खी दिखने लगी है। सुबह की नर्म शुरुआत के बाद दिन में धूप और ह्यूमिडिटी से उमस का असर दिखेगा। हालांकि, आसमान में बादलों का असर भी दिखने लगा है। कई स्थानों पर धुंध जैसी स्थिति भी लोगों को महसूस हुई है। दोनों शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है।