दवाईयों की कीमतों में कटौती, चेक करें लिस्ट
HR Breaking News (prices of medicines) मरीजों के इलाज को अधिक किफायती बनाने के लिए दवाईयों की कीमतों में कटौती का फैसला लिया गया है। अब जल्द ही दवाईयों की कीमतों में कटौती (Reduction in prices of medicines) की जाने वाली है, जिससे मरीजों को होने वाले खर्च में सालाना 3,502.31 करोड़ की सेविंग होगी। इसका मकसद कैंसर के इलाज को ज्यादा किफायती बनाना और कैंसर-रोधी दवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है।
किन दवाईयों की कीमतों में आएगी कमी
दरअसल, बता दें कि आज 9 नवंबर से सरकार की ओर से ट्रेड मार्जिन की सीमा (trade margin limit) तय होने के बाद, अलग-अलग ब्रांड्स की 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी कमी आ सकती है, जिससे कंज्यूमर्स को सालाना 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (Directorate General of Health Services) के अंतर्गत गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा 17 अक्टूबर को दी गई सिफारिशों के बेस पर लिया है।
600 ब्रांडों की कीमतों में आई कमी
रसायन और उर्वरक मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में क्लियर किया है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) की ओर से कैंसर से जुड़ी इन 137 दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा (Trade margin limits on cancer) को लागू किया गया है और अब तक, 76 दवा कंपनियों की ओर से 121 दवाओं के 1,225 फॉर्मूलेशन के लिए नए अधिकतम खुदरा मूल्य (maximum retail price) जमा किए हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन के रेट में गिरावट आई है। 600 ब्रांडों की कीमतों (Prices of 600 brands) में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कटौती हुई है और सबसे बड़ी कमी 96.45 प्रतिशत तक देखी गई है।
भारत में लॉन्च भी नहीं कुछ दवाएं
वहीं तकरीबन 10-15 ऐसी दवाएं है, जो अभी भारत में लॉन्च भी नहीं की गई है। वे भी बाजार में आते ही ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन (Trade Margin Rationalisation) के दायरे में आएंगी। कीमतों पर सीमा तय होने से कैंसर के कई इलाज सस्ते हो गए हैं।
जानिए क्या है सस्ती दवाओं की लिस्ट
सस्ती दवाओं की लिस्ट (list of cheap medicines) की बात करें तो RPG लाइफ साइंसेज की ब्रेस्ट कैंसर की दवा पालबोसाइक्लिब 125 mg की कीमत 40,421.33 रुपये से कम होकर सीधे 2,720 रुपये हो गई है। इसके साथ ही अरविनकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर की दवा एबिराटेरोन एसीटेट 250 mg के रेट 41,250 रुपये से कम होकर 3,218.23 रुपये हो गई है। जाइडस लाइफसाइंसेज की फेफड़े और सर्वाइकल कैंसर की दवा (Cervical cancer medicine) बेवासिज़ुमैब 100 mg की कीमत 25,995 रुपये से कम होकर 3,318 रुपये हो गई है।
इसके अलावा रिलायंस लाइफ साइंसेज की दवा (cancer medicine price) डेनोसुमैब 60 mg की कीमत 24,955 रुपये से कम हेाकर 6,240 रुपये हो गई है और ल्युपिन लिमिटेड के ब्रेस्ट कैंसर इंजेक्शन पर्टुज़ुमैब 420 mg की कीमत 83,520 रुपये से कम हेाकर 37,358.30 रुपये की गई है।
कैसे चेक कर सकते हैं नई कीमतें
नए निर्देशों के अंतर्गत रिटेलर्स, डीलर्स और अस्पतालों को अपने स्थान और वेबसाइटों पर नए रेट की लिस्ट प्रमुखता से दिखानी होगी। स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स को यह सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है कि इन नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इसके अलावा उपभोक्ता NPPA पोर्टल या फार्मा सही दाम (Pharma Sahi Daam) ऐप के माध्यम से नई कीमतों की जानकारी ले सकते हैं और नियमों के उल्लंघन की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।
