UP के 80 गांवों के किसानों पर बरसेगा पैसा, नए शहर के लिए 31,65 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
UP News :उत्तर प्रदेश के 80 गांवों के किसानों पर पैसा बसने वाला है। उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसाया जा रहा है। जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 3165 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इससे किसानों की बल्ले बल्ले हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
HR Breaking News (UP News Latest Update) उत्तर प्रदेश में नया शहर बसाने के लिए भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) का काम किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण करने से पहले सैटेलाइट मैप से डाटा भी तैयार किया जा रहा है। सर्वे से जो डाटा मिलेगा उसका मिलान सेटेलाइट से किया जाएगा। अवैध निर्माण का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद इन लोगों को नोटिस दिया जाएगा और निर्माण को गिराया भी जाएगा।
अवैध निर्माण को लेकर किया जा रहा सर्वे
उत्तर प्रदेश में नए शहर को बसाने के लिए अधिसूचना के बाद अवैध निर्माण (Illegal Construction) पर कार्रवाई की जाएगी। इस काम के लिए ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन सर्वे को देखकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की बैठक हो रही है। ड्रोन सर्वे के लिए कंपनी चुनी गई है, जो सुझाव देगी उसके आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे।
अलग-अलग चरण में किया जाएगा काम
उत्तर प्रदेश में नया शहर (New city in UP) बसाने के लिए अलग-अलग चरण में काम किया जाएगा। पहले चरण में किसानों से आपसी सहमति के साथ जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। मुआवजे की दर का निर्धारण भी जल्द कर लिया जाएगा। 15 गांव की जमीन का पहले चरण में अधिग्रहण होगा। इसके लिए 3165 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। नए शहर को 80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा। हर गांव के करीब 200 परिवारों के हिसाब से 16000 किसान परिवारों को लाभ होगा इन किसानों के साथ अधिकारी बैठक करेंगे।
क्या होगा नए शहर का नाम
उत्तर प्रदेश के नए शहर को नोएडा प्राधिकरण नोएडा गाजियाबाद (Noida News) विशेष निवेश क्षेत्र की जमीन पर बसाया जा रहा है। नए शहर का नाम नया नोएडा होगा, जो 80 गांव की जमीन पर बसाया जाएगा। पहले 15 गांव की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। नए नोएडा का विकास दादरी नोएडा गाजियाबाद के विशेष निवेश क्षेत्र में 209.11 वर्ग किलोमीटर जमीन पर किया जाएगा यानी की 20911.29 हेक्टेयर जमीन पर विकास होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
ड्रोन से कराया जा रहा सर्वे
किसानों की भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) के लिए प्राधिकरण की ओर से बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर के गांव में ड्रोन से सर्वे (Drone Survey) कराया जा रहा है। 80 गांव के लिए सर्वे का कार्य किया जाएगा। 10 दिन में इसकी रिपोर्ट तय की जाएगी। ड्रोन सर्वे के बिंदु को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
डेटा का किया जाएगा मिलान
उत्तर प्रदेश में सर्वे के डाटा का मिलान भी किया जाएगा। ड्रोन सर्वे (Drone Survey) को सेटेलाइट मैप के साथ मिलान किया जाएगा। अवैध निर्माण का पता लगाया जाएगा। इसके बाद लोगों को अवैध निर्माण के नोटिस देकर धवस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
अधिसूचना की बाद किसी गांव में किसी भी प्रकार का निर्माण (Illegal Construction) करने के लिए नोएडा प्राधिकरण से इजाजत लेनी जरूरी होगी। बिना इजाजत के निर्माण काम किया तो उसको अवैध निर्माण माना जाएगा। इस दिन की सेटेलाइट तस्वीर पर अधिकार के पास ड्रोन सर्वे जो डाटा आएगा, उसका मिलान करके प्राधिकरण अवैध निर्माण का पता लगाएगा।
