home page

My Story: पहले बहला-फुसला कर होटल बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ युवक ने किया...

आज के समय में प्यार में धोखा मिलना तो आम बात हो गई। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। युवक ने 17 साल की लड़कियों को शादी का वादा देकर होटल बुला लिया और उसके साथ संबध बना लिए। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
My Story: पहले बहला-फुसला कर होटल बुलाया, फिर 17 साल की लड़की के साथ युवक ने किया...

HR Breaking News (नई दिल्ली)। एक डीजे (डिस्क जॉकी) ने 17 साल की किशोरी के साथ गलत काम किया है। आरोपी उसे ब्रेकफास्ट कराने के बहाने से बहला-फुसला कर होटल ले गया, जहां किशोरी के साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो शादी करने की बात कही। यह मामला भोपाल के निशातपुर इलाके का है। पीड़िता की आरोपी से पहचान एक शादी समारोह में हुई थी। पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

जानकारी के मुताबिक, विश्वकर्मा नगर में रहने वाली 17 साल की किशोरी 10वीं तक पढ़ी है। वर्तमान में वह घर में रहती है। छह माह पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान समारोह में डीजे आपरेट कर रहे दोराहा, श्यामपुर के रहने वाले आमिर नवाब से उसकी दोस्ती हो गई।

मोबाइल नहीं था तो घर का पता ले लिया


किशोरी के पास मोबाइल नहीं था। इसलिए आरोपी ने उसके घर का एड्रेस ले लिया। अगले रोज किशोरी के घर उससे मिलने पहुंच गया। आरोपी ने किशोरी से अपने प्यार का इजहार किया, जिसे लड़की ने स्वीकार कर लिया।

इसी बीच, किशोरी की मां ने आमिर से शादी का प्रस्ताव रख दिया। आमिर ने जल्द ही शादी करने का वादा किया। 20 सितंबर को आरोपी नाश्ता करने के बहाने किशोरी को पी-2 होटल में लेकर पहुंचा। होटल में लड़की के साथ गलत काम किया। इस दौरान, जब लड़की ने विरोध किया तो जल्द शादी करने का झांसा दिया। इस पर किशोरी चुप रही।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: महिला कर रही हों ये काम तो पुरुष तुरंत झुका लें नजरें

पीड़िता के साथ रस्में, शादी किसी और से...


आरोपी के साथ किशोरी की शादी की कुछ रस्में भी हो गईं। इसी बीच, किशोरी को पता चला कि आमिर ने किसी दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है। इस पर उसने थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपी के परिजन बोले-लड़की नाबालिग, जब बालिग होगी करा देंगे निकाह

ये भी पढ़ें : Affair Story : ससुर के साथ एक रात होटल में रूकी बहू्, फिर हो गया कांड


लड़की के साथ गलत करने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन आमिर के घर पहुंचे। आमिर के परिजनों ने उनसे कहा कि लड़की नाबालिग है। इसलिए शादी नहीं कर सकते। आमिर की शादी दूसरी लड़की से हो चुकी है। इसका जब किशोरी के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी के परिजन बोले कि जब बालिग हो जाएगी, तब निकाह करा देंगे। उन्होंने पुलिस में केस नहीं दर्ज कराने का भी दबाव बनाया।