home page

UP वालों को मिली बड़ी सौगात, 12,200 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा न्यू आगरा, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

New City in UP : उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। राज्य के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजना लेकर आई है। सरकार अब उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाने की तैयारी कर रही है। नए शहर न्यू आगरा को 12200 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा। इसके आसपास के इलाकों में जमीन के रेट तेजी से बढ़ने की संभावना है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -

 | 
UP वालों को मिली बड़ी सौगात, 12,200 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा न्यू आगरा, 8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

HR Breaking News - (New City)। उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। ऐसे में यहां पर लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के सरकार एक के बाद एक नए शहर डेवलप कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने प्रदेश में एक और नया शहर (New City in UP) बसाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से यूपी के विकास को नई दिशा मिलेगी।

नया शहर बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार -

बता दें कि न्यू आगरा (New Agra) को विकसित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) को यह जिम्मेदारी दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने नए आगरा को बसाने के काम को तेज कर दिया है। मास्टर प्लान को परीक्षण के लिए दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लॉनिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) भेजा गया है। उनसे इस पर सुझाव के साथ एक माह में रिपोर्ट मांगी गई है। सुझावों को शामिल कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

12,200 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा नया शहर -

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड और प्रदेश सरकार की और स्वीकृति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के फेज-दो में नए शहर को बसाने के लिए आगरा जिले के 58 गांव की जमीन को चिन्हित किया गया है। इन गांवों की 12,200 हेक्टेयर जमीन पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर को विकसित किया जाएगा। इस नए शहर (new city) में 14.6 लाख लोगों के बसाने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पर्यटन, उद्योग व वाणिज्यक सुविधाओं के विकास से लगभग 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पर्यटन व हरित क्षेत्र पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रदूषण मुक्त उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा न्यू आगरा

अधिकारी ने बताया है कि न्यू आगरा (New Agra) को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके प्रस्तावित मास्टर प्लान में 2,501 हेक्टेयर क्षेत्र आवासीय होगा। यह कुल विकसित क्षेत्र का 27.7 फीसदी है। इसमें 14.6 लाख लोगों के रहने के लिए सुविधाएं विकसित होंगी। इस शहर को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डेवलेप किया जाएगा।

शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उठाएं जाएंगे ये कदम -

बता दें कि न्यू आगरा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मैन्युफैक्चिरिंग, कृषि आधारित उद्योग, आईटी (IT) और आइटीईएस (ITES) आधारित उद्योग को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका क्षेत्रफल 1813 हेक्टेयर व 447 हेक्टेयर क्षेत्र मिश्रित उपयोग सेक्टर विकसित होंगे। वहीं 340 हेक्टेयर में व्यापारिक क्षेत्र होगा, जिसमें खुदरा दुकानें, कार्यालय परिसर और व्यावसायिक केंद्र विकसित किए जाएंगे।

शैलेंद्र भाटिया, ACEO, यीडा (YIDA), ''आगरा पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील और ऐतिहासिक है। न्यू आगरा (New Agra Latest News) के विकास पर इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मास्टर प्लान का स्कूल ऑफ प्लॉनिंग एंड आर्किटेक्चर (School of Planning and Architecture) से परीक्षण कराया जा रहा है। अगर यहां से मास्टर प्लान को स्वीकृति मिल जाती है तो जल्द ही आगे इसपर काम शुरू किया जाएगा।