home page

New City in UP : यूपी में इस एक्सप्रेसवे किनारे बसाया जाएगा नया शहर, 37 गांवों की 12154 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

UP New City News : यूपी में पिछले कुछ ही समय में कई बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा चुके हैं। इनमें से एक एक्सप्रेसवे के किनारे अब नया शहर (New Agra urban Center) बसाए जाने की योजना है। इस शहर को बसाने के लिए 37 गांवों की 12154 हेक्टेयर भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। इससे किसानों के भी वारे न्यारे हो जाएंगे। आइये जानते पूरी डिटेल इस खबर में- 

 | 
New City in UP : यूपी में इस एक्सप्रेसवे किनारे बसाया जाएगा नया शहर, 37 गांवों की 12154 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

HR Breaking News - (UP News)। उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे और कनेक्टिविटी के मामले में सबसे आगे कहा जाने लगा है। इससे भी आगे बढ़ते हुए अब एक एक्सप्रेसवे (UP New City Project) के किनारे नया शहर भी बसाया जाएगा। इस शहर में सभी आधुनिक सुविधाएं भी लोगों को मिल सकेंगी।  37 गांवों की 12154 हेक्टेयर जमीन पर बसाए जाने वाले इस शहर की और भी कई खूबियां होंगी। सरकार (UP govt new city plan) ने इस नए शहर के लिए कई खास तरह के प्लान किए हैं, जिनका फायदा जनता को मिल सकेगा।

यह है सरकार की योजना-


सरकार की योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश के जेवर से लेकर कुबेरपुर तक यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे नया शहर बसाया जाएगा। दरअसल, अब आगरा (Agra News) में न्यू आगरा अर्बन सेंटर बनने जा रहा है। इसका जिम्मा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) पर ही है। इसके लिए 37 गांवों की 12154 हेक्टेयर भूमि  अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए जोनल प्लान भी बनाया जा चुका है।


न्यू आगरा अर्बन सेंटर में ये होंगी सुविधाएं-


न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center) वह नया शहर होगा, जहां पर 14 लाख से ज्यादा लोग घर बनाकर भी रह सकेंगे। 25 फीसदी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।  इससे यहां पर करीब नौ लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। हरियाली के लिए यहां कई पार्क भी विकसित किए जाएंगे।

न्यू आगरा अर्बन सेंटर  (New Agra City Plan)  होटल, कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स सिटी से लेकर उद्योग और रहने के लिए आवासीय क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। जल्द ही इस योजना को धरातल पर साकार करने के लिए तमाम प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

जल्द शुरू होगी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया -


यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की उच्च स्तरीय बैठक में फुटवियर व चर्म विकास परिषद ने जेवर में लेदर पार्क (Leather Park in new agra) के लिए 100 एकड़ भूमि का सुझाव दिया है। वहीं इस नए शहर के लिए जल्द शुरू होने वाली जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया (land acquisition process for new agra) को आसान बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इस नए शहर में 1 हजार हेक्टेयर भूमि पर्यटन के लिए होगी, ताकि सरकार के राजस्व में और बढ़ौतरी हो सके। 

पहले चरण में होगा यह काम-


उत्तर प्रदेश (UP govt) के आगरा के पास न्यू आगरा अर्बन सिटी का विकास 4 चरणों में किया जाएगा। 2025 से लेकर 2029 तक पहला चरण पूरा होगा। दूसरे चरण में  उद्योग, पर्यावरण, पर्यटन और ट्रासंपोर्ट के कार्य को गति दी जाएगी। इस हिसाब से सभी चारों चरणों का कार्य 2041 तक पूरा होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाए जाने वाले इस नए शहर (UP ka nya city) के लिए पानी की व्यवस्था यमुना और लोअर गंगा कैनाल से किए जाने की योजना है। 

भविष्य में किया जाएगा न्यू सिटी का और विस्तार -


आने वाले समय में इस नए शहर (new city in UP)  को और विकसित और विस्तृत किए जाने पर सरकार सोच रही है। इसके लिए भविष्य में 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि को भी अधिग्रहीत (land acquisition for new agra) किया जा सकता है। यहां पर भी आवासीय, औद्योगिक, व्यापारिक व अन्य आधुनिक गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। बेहतर यातायात सुविधा और व्यवस्था पर भी फोकस किया जाएगा।