home page

Delhi के पास 11,633 हेक्टेयर में बसेगा नया शहर, 14.6 लाख लोगों के रहने का किया जाएगा इंतजाम

New City : सरकार द्वारा लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए कई तरह के बड़े कदम उठाये जाते हैं। बता दें कि अब दिल्ली के पास 11,633 हेक्टेयर भूमि में एक नया शहर (New City Near Delhi) बसाया जाने वाला है। इस शहर में 14.6 लाख लोगों के रहने के लिए इंतजाम किया जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।

 | 
Delhi के पास 11,633 हेक्टेयर में बसेगा नया शहर, 14.6 लाख लोगों के रहने का किया जाएगा इंतजाम

HR Breaking News (New City) दिल्ली के पास अब जल्द ही एक नये शहर को बसाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि ये शहर 11,633 हेक्टेयर भूमि में बसाया जाने वाला है। इसके साथ साथ यहां पर लोगों को रहने के लिए भी आधुनिक सुविधा (New City Near Delhi) दी जाने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के पास बसाये जाने वाले इस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

YEIDA ने दी जानकारी

 

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA Latest Update) द्वारा इस शहर को 2031 तक तैयार किया जाने वाला है। इस मास्टर प्लान को टेक्निकल रिव्यू और सुझावों के लिए दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) को भेजा दिया गया है।

 

रिपोर्ट के मिल जाने के बाद सुझावों (YEIDA New Project) को शामिल कर दिया जाएगा। साथ ही साथमास्टर प्लान को फाइनल किया जाने वाला है। बोर्ड और राज्य सरकार से मंजूरी मिल जाने के बाद, प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नये शहर के लिए इतनी भूमि का होगा अधिग्रहण

बता दें कि न्यू सिटी लगभग 11,633 हेक्टेयर के एरिया में डेवलप (New City Devlopment) की जाने वाली है। इसके साथ साथ शुरू में ये प्रोजेक्ट लगभग 9,000 हेक्टेयर तक सीमित रहा था। हालांकि इसको बाद में लगभग 2,000 हेक्टेयर तक बढ़ा दिया जाएगा। ये शहर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के दोनों ओर 2 से 3 किलोमीटर के दायरे में फैला जाने वाला है। प्लान के अनुसार यहां लगभग 14.6 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की जाने वाली है।

रेजिडेंशियल कॉलोनियों को किया जाएगा डेवलप

इस मास्टर प्लान के तहत रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए लगभग 2,500 हेक्टेयर जमीन को तय की जा रही है। यहां मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग, मॉडर्न हाउसिंग प्रोजेक्ट और सुविधाजनक रेजिडेंशियल कॉलोनियां (residential colony) डेवलप की जा रही है।

इसके साथ ही साथ इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज के लिए लगभग 1,800 हेक्टेयर भूमी को भी रिजर्व किया जा चुका है। इसके साथ साथ 447 हेक्टेयर जमीन मिक्स्ड यूज के लिए रखी जा रही है। यहां हॉस्पिटल, (UP New City) स्कूल, कॉलेज, बाजार, होटल, शोरूम, पार्क और दूसरी सोशल सुविधाएं डेवलप की जाने वाली है।

शहर में मिलेगा स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और अधुनिक सुविधाएं

इसके साथ साथ नया शहर पूरी तरह से स्मार्ट सिटी मॉडल (New Smart City In UP) पर डेवलप किया जाने वाला है। इसमें 24 घंटे बिजली और पानी की सप्लाई दी जा रही है। शहर की बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी और दूसरे अल्टरनेटिव एनर्जी सोर्स पर खास जोर दिया जाने वाला है। इसके साथ साथ शहर में एक स्मार्ट (Smart City In UP) ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जाने वाला है।

इतने हेक्टेयर भूमि होगी रिजर्व

इस प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन विकास के लिए 1,520 हेक्टेयर भूमि को रिजर्व कर लिया गया है। यहां पर होटल, थीम पार्क, मनोरंजन केंद्र और सांस्कृतिक स्थल विकसित (New City Devlopment) किए जाने वाले हैं। इसके साथ ही साथ 1,046 हेक्टेयर को ग्रीन एरिया, 586 हेक्टेयर को पार्क और 505 हेक्टेयर को रिवरफ्रंट के लिए तय किया जाने वाला है। इससे पर्यावरण संतुलन बना रहने वाला है।

रोजगार और आर्थिक लाभ

इसके साथ साथ न्यू सिटी के विकास से लगभग 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार के मौके बनने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, पलवल, NCR (City in Delhi NCR) और आस-पास के जिलों को सीधा लाभ होने वाला है। इसके साथ ही साथ बढ़े हुए औद्योगिक निवेश से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही साथ रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी दर्ज की जाने की संभावना लगाई जा रही है।

यमुना अथॉरिटी के एक्पर्ट्स ने दी जानकारी

यमुना अथॉरिटी के एक्पर्ट्स ने बताया है कि आगरा एक पर्यावरण और ऐतिहासिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र बनकर सामने आने वाला है। इसके साथ ही साथ न्यू आगरा (New Agra Project) के विकास में इन पहलुओं पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। मास्टर प्लान की समीक्षा SPA द्वारा की जा रही है, इसके बाद आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है। कुल मिलाकर, न्यू आगरा सिटी आने वाले सालों में दिल्ली-NCR के लिए एक नए आर्थिक, औद्योगिक और स्मार्ट शहरी केंद्र (Smart City New Agra) के रूप में उभरकर सामने आने वाला है।

यहां पर होगा नए शहर का निर्माण

न्यू आगरा सिटी के डेवलपमेंट से दिल्ली-NCR के जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही साथ रोजगार के नए मौके और एक नया इकोनॉमिक हब मिलेगा, इससे गौतम बुद्ध नगर (Noida News), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पलवल और हाथरस जैसे जिलों में डेवलपमेंट की रफ्तार तेज होगी। खासतौर पर यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर एयरपोर्ट से कनेक्शन होने की वजह से इसको टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलने वाला है। ये नया शहर (New City Agra) मथुरा के राया इलाके के पास बनाया जाने वाला है।