UP में बनेगा नया एलिवेटिड कॉरिडोर, 988 करोड़ की आएगी लागत
New elevated corridor : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एलिवेटिड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस एलिवेटिड कॉरिडोर के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिल जाएगी। इस कॉरिडोर को बनाने में 988 करोड़ रुपये की लगात आने वाली है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News-(elevated corridor) हाल ही में योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब यहां पर एक और नये एलिवेटिड को बनाने के लिए तैयार हो गई है। इस एलिवेटिड कॉरिडोर (elevated corridor in UP) के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को नई रफ्तार मिल जाएगी। इसके लिए सरकार 988 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा निर्माण-
रमादेवी से गोल चौराहा तक लगभग 10.160 किलोमीटर लंबा 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाने वाला है। ये कॉरिडोर शहर के व्यस्त हिस्सों से ऊपर बनेगा, इससे नीचे की सड़कों (elevated corridor News) पर दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। इसकी वजह से वाहन बिना रुकावट तेजी से गुजर सकते हैं। खासतौर पर पीक ऑवर्स में लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है।
16 रेलवे क्रॉसिंग से गुजरेगा रूट-
इस पूरे रूट पर लगभग 16 रेलवे क्रॉसिंग पड़ती हैं। इनकी वजह से अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल जाता है। वहीं लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। एलिवेटेड कॉरिडोर (elevated corridor) का निर्माण होने के बाद वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग पर रुकना नहीं पड़ता है। इसकी वजह से यात्रा के समय में काफी बचत हो जाएगी। ट्रैफिक सुचारू रहेगा और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगा।
एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्देश्य-
एलिवेटेड कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक का दबाव को काफी हद तक कम करना है। इसके साथ ही में वाहनों के गुजरने की सुविधा मिलने (elevated corridor News) से नीचे के चौराहों पर भीड़ कम हो जाएगी। इसकी वजह से न सिर्फ जाम की समस्या कम होगी बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी और आम लोगों के लिए यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकती है।
एलिवेटेड कॉरिडोर का होगा निर्माण-
यह एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण होने की वजह से न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा, साथ ही साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। उद्योग, व्यापार और परिवहन (UP New elevated corridor) के लिए बेहतर कनेक्टिविटी तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही में सफर का समय कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर हो जाएगी। इसकी वजह से कानपुर के समग्र विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
