Delhi NCR में बनेगा नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, 30 किलोमीटर की होगी लंबाई, यह रहेगा रूट
Delhi NCR News : दिल्ली एनसीआर में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (New elevated expressway) बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे की लंबाई 30 किलोमीटर होगी। इसके साथ ही में सरकार ने इसका रूट भी फाइनल कर लिया है। चलिये खबर में जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(expressway update) दिल्ली एनसीआर में अब एक और नया एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। साथ ही साथ रोजगार के भी नए नए मोके (New expressway in Delhi NCR) मिलने वाले हैं। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 30 किलोमीटर तक की हो जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण-
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) यमुना तटबंध पर (सेक्टर-94) 30 किलोमीटर लंबा छह लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (Elevated Expressway) का निर्माण किया जाने वाला है। नोएडा प्राधिकरण ने इसे बोर्ड में प्रस्ताव पास कर मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। वहीं अब प्राधिकरण के आग्रह पर मंगलवार को यूपीडा की कंसलटेट कंपनी ऑलमंड्ज ग्लोबल इंफ्रा के प्रतिनिधि बनने वाले एलिवेटेड रोड के लिए भौतिक निरीक्षण के लिए आने वाले हैं। इस अवधि के दौरान वे नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) समेत यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत करने वाले हैं।
मार्ग की ये होगी खासियत-
ये एलिवेटेड रोड जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को भी सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
इस पर आने वाले खर्च के बारे में बात करें तो ये नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मिलकर खर्च वहन करेंगे।
ये दिल्ली बार्डर से हवाई अड्डा तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा।
ये एलिवेटेड रोड सेक्टर-168 में फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद (FNG Latest Update) को कनेक्ट करने वाला है।
दूसरा सेक्टर-150 में सेक्टर-149 ए व सेक्टर-150 के बीच 75 मीटर चौड़ी सड़क को कनेक्ट करेगा।
तीसरा लूप ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक को कनेक्ट करने वाला है।
नोएडा प्राधिकरण का होगा सबसे ज्यादा हिस्सा-
प्राधिकरण का पहले मानना था कि इस एलिवेटेड रोड का निर्माण एनएचएआइ (NHAI New Project) के द्वारा किया जाएगा, हालांकि बोर्ड और शीर्ष अधिकारियों की बैठक के बाद तय किया गया कि अब निर्माण यूपीडा ही करेगा। इस ट्रैक में सबसे ज्यादा हिस्सा 23 किलोमीटर का नोएडा प्राधिकरण का होने वाला है। ये एक्सप्रेसवे छह लेन एलिवेटेड होगा, इसमें तीन जगह लूप होंगे।
ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था में आएगा सुधार-
ये ओखला बैराज से हरनंदी यमुना होते हुए गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय के सामने घरबरा गांव के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएगा। इससे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए दिल्ली से सीधे कनेक्टिविटी भी मिल जाएगी। इसका फायदा तीनों प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) और यमुना एक्सप्रेसवे के क्षेत्र को मिलेगा। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते यातायात के दबाव को लेकर ये लिंक रोड बहुत अहम होने वाला है। इसमें दो स्थानों पर प्रवेश और निकास के लिए लूप बन जाएगा।
