New Expressway : 73 हजार करोड़ में बनेगा 568 km नया एक्सप्रेसवे, 8 जिलों को मिलेगी कनेक्टिविटी
New Expressway : देश के सभी हिस्सों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश और बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल 73,000 करोड रुपए की लागत से 568 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा।
HR Breaking News - उत्तर प्रदेश और बिहार में एक्सप्रेसवे की संख्या बढ़ने वाली है। दरअसल अब इस लिस्ट में एक और नए एक्सप्रेसवे का नाम जोड़ने वाला है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Siliguri Expressway) की लागत का नए सिरे से आकलन किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 73 हजार करोड रुपए खर्च होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इसकी संशोधित रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसे जल्द ही सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट के पास जाएगा।
73,000 करोड में बनेगा नया एक्सप्रेसवे -
गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Siliguri Expressway latest news) का निर्माण लगभग 73,000 करोड रुपए की लागत से होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पहले तैयार की गई रिपोर्ट में इस प्रोजेक्ट की लागत कम आंकी गई थी। इसके बाद सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति की बैठक में प्राधिकरण से नए सिरे से इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया था । इस बीच NHAI ने संशोधित रिपोर्ट तैयार कर ली है। परियोजना की कुल लागत में लगभग 45,000 करोड रुपए निर्माण पर खर्च होंगे। इसके अलावा शेष राशि जमीन अधिग्रहण और अन्य कार्यों के लिए रखी गई है।
417 किलोमीटर हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा -
गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Siliguri Expressway update) की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित जगदीशपुर से होगी। यह देवरिया से होते हुए बिहार में पहुंचेगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 568 किलोमीटर है, जबकि इस एक्सप्रेसवे का 417 किलोमीटर हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के आठ जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। वहीं पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले वाहन चालकों का भी सफर आसान होगा।
एक्सप्रेसवे का निर्माण कब शुरू होगा -
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (New Expressway) के निर्माण के लिए बिहार में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति की मंजूरी मिलने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक योजना में शामिल करने की सहमति दी है। हालांकि एक्सप्रेसवे के निर्माण की तारीख अभी सामने नहीं आई है। परियोजना के आगे की प्रक्रिया केंद्रीय मंज़ूरी और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।
एक्सप्रेसवे को 6 लेन बनाने की मांग - (latest News)
बिहार (Bihar News) सरकार की ओर से गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को 6 लेन बनाने का अनुरोध किया गया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में वाहनों की बढ़ती हुई संख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह मार्ग 6 लेन ज्यादा बेहतर रहेगा। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी मुहर नहीं लगी है। बिहार सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से एक्सप्रेसवे को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी करने का भी आग्रह किया है। बता दें कि परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
