New expressway Update : अर्बन एक्सटेंशन रोड - 2 को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी, किया जा रहा सर्वे
HR Breaking News (New expressway) यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (Urban Extension Road - 2) को एक्सप्रसेवे से जोड़ने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए सर्वे का काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर राज्यों के बीच की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कितना रहेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे का सफर
uer-2 के अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी तक विस्तारीकरण (Extension from Alipurduar to Tronica City) के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। यह रोड ट्रॉनिका सिटी में आकर दिल्ली-देहरादून हाईवे से सीधे तौर पर कनेक्ट होगा। एनएचएआई ने सर्वे कर रहे सलाहकार से यूईआर-2 विस्तार के अलाइनमेंट के तीन ऑप्शन की मांग की है, ताकि सबसे उचित ऑप्शन पर कार्य हो सकें। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी पर दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi-Dehradun Highway) तक पहुंच सिर्फ 10 की होगी।
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के फायदे
NHAI के एक अधिकारी का कहना है कि uer-2 विस्तार के तहत अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी (Alipore to Tronica City) तक लगभग 17 किलोमीटर लंबे रोड का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना है कि इसे जमीन अधिग्रहण करके बनाया जाएगा। अभी तो कोई मौजूदा रोड ऐसा नहीं है, जिसे यूईआर-2 के विस्तार का पार्ट बनाया जा सकें। बीते वर्ष अगस्त माह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 11000 करोड़ रुपये की लागत से जो द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया गया है, उसके दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (Urban Extension Road-2) का उद्घाटन किया था, जिसका लक्ष्य दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात के भार को कम करना था।
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 दिल्ली के साथ ही हरियाणा और पंजाब से आने वाले यात्रियों के लिए बेहतर साबित होगी।
दिल्ली के मास्टर प्लान का हिस्सा है ये प्रोजेक्ट
जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रोजेक्ट दिल्ली के मास्टर प्लान-2021 (Master Plan of Delhi-2021) का एक जरूरी हिस्सा है, जिसके चालू होने से यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट से अलीपुर (NH-1) से आईजीआई एयरपोर्ट (Terminal 3) तक का सफर 2 घंटे से कम होकर सिर्फ 20 से 25 मिनट में पूरा होगा। यह रोड NH-1 को द्वारका एक्सप्रेसवे, नजफगढ़, रोहिणी और बवाना के मार्ग से सीधे NH-8 और NH-10 से कनेक्ट करता है।
रिंग रोड पर वाहनों का भार होगा कम
इस रोड के शुरुआत से धौला कुआं, रिंग रोड और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का भार (Vehicle load on the Ring Road) कम हो गया है, जिससे प्रदूषण कम हो सकेगा। खास बात यह है कि UER-2 को 'ईको-फ्रेंडली' तरीके से निर्मित किया गया है, जिसके निर्माण में दिल्ली के लैंडफिल साइट्स से निकले लाखों टन कचरे का यूज किया है, जो प्रधानमंत्री के 'वेस्ट-टू-वेल्थ' विजन (Prime Minister's 'Waste-to-Wealth' vision) का ही एक उदाहरण है।
जानकारो का कहना है कि इस रोड के शुरू होने से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रियल एस्टेट सेक्टर(real estate sector) को नई मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा से जयपुर या मुंबई जाने वाले वाहन बिना दिल्ली के अंदर जाए जा सकेंगे।
